1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 3 गेंदों में ही खत्म हो गई तिलक वर्मा की पारी, डेब्यू मैच में नहीं चला बल्ला

3 गेंदों में ही खत्म हो गई तिलक वर्मा की पारी, डेब्यू मैच में नहीं चला बल्ला

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Aug 06, 2025 11:06 am IST,  Updated : Aug 06, 2025 11:06 am IST

टीम इंडिया के क्रिकेटर तिलक वर्मा इन दिनों इंग्लैंड के घरेलू टूर्नामेंट रॉयल वनडे कप में खेल रहे हैं। वह इस टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए।

Tilak Varma- India TV Hindi
तिलक वर्मा Image Source : GETTY

इंग्लैंड में इन दिनों रॉयल वनडे कप के मुकाबले में खेले जा रहे हैं। इस टूर्नामेंट में 05 अगस्त को ग्रुप-ए में हैम्पशायर और ग्लेमोर्गन के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने रॉयल वनडे कप में हैम्पशायर के लिए अपना डेब्यू किया। हालांकि तिलक वर्मा अपने डेब्यू मैच में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और 3 गेंदें खेलने के बाद खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। इससे पहले उन्होंने इसी टीम के लिए काउंटी चैंपियनशिप का मैच भी खेला था। वहां उन्होंने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था।

नेड लियोनार्ड ने तिलक वर्मा को भेजा पवेलियन

रॉयल वनडे कप के अपने पहले मुकाबले में वह तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। लेकिन उन्हें नेड लियोनार्ड ने असा ट्राइब के हाथों कैच आउट करवाया। उन्होंने स्लिप में एक शानदार कैच पकड़ा और इसके लिए उन्हें काफी वाहवाही भी मिली। आपको बता दें कि इससे पहले काउंटी चैंपियनशिप में तिलक वर्मा ने हैम्पशायर के लिए 6 मैचों में 59 से अधिक की औसत से 358 रन बनाए थे।

निक गब्बिंस ने हैम्पशायर के लिए लगाया शानदार शतक

भले ही इस मैच में तिलक वर्मा का बल्ला नहीं चला लेकिन उनकी टीम हैम्पशायर ने 82 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। मुकाबले की बात करें तो हैम्पशायर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 324 रन बनाने में कामयाब रही। टीम की तरफ से सलामी निक गब्बिंस ने सबसे ज्यादा 144 रन बनाए। उन्होंने अपनी 147 गेंदों की इस पारी के दौरान 15 चौके और 4 छक्के लगाने में कामयाब रहे। उनके अलावा बेन मायेस ने 55 गेंदों पर 74 रनों की शानदार पारी खेली।

बेकार गई किरन कार्लसन की शतकीय पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्लेमोर्गन की टीम 50 ओवर बैटिंग करने के बाद 252 रन ही बना पाई। टीम के लिए किरन कार्लसन ने शानदार शतकीय पारी खेली। लेकिन उनकी ये पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी। उनके अलावा इडी बेरोम ने 29 और एलेक्स हॉर्टन ने 35 रनों का योगदान दिया है। मैनी लुम्स्डेन हैम्पशायर के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। उनके अलावा इडी जैक और डोमिनिक केली ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।

यह भी पढ़ें

ये क्या! लोमड़ी की वजह से रुका मैच, द हंड्रेड के मैच में दिखा गजब का नजारा

दूसरे टेस्ट से पहले कीवी टीम को लगा बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज हुआ चोटिल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल