भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच में अब तक दोनों टीमों के प्लेयर्स के बीच कई बार विवादित पल देखने को मिले हैं। टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुभमन गिल और जैक क्रौली के बीच तूतूमैंमैं देखने को मिली थी। वहीं अब पांचवें दिन इंग्लिश तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स और रवींद्र जडेजा आपस में भिड़ते हुए नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना भारत की दूसरी पारी के 35वें ओवर में हुई, जिसने सभी क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा।
रवींद्र जडेजा और ब्रायडन कार्स के बीच हुई भिड़ंत
दरअसल, टीम इंडिया की दूसरी पारी का 35वां ओवर इंग्लैंड की तरफ से ब्रायडन कार्स फेंक रहे थे। इस ओवर की आखिरी गेंद पर जडेजा हल्के हाथों से एक शॉट खेलने के बाद रन लेना शुरू किया। पहला रन पूरा करने के दौरान जडेजा की टक्कर ब्रायडन कार्स के साथ हुई। इसके बाद जडेजा ने पहले दूसरा रन पूरा किया और फिर वह कार्स के साथ बहस करते हुए नजर आए। दोनों की बहस इतनी बढ़ गई कि बाकी प्लेयर्स को भी बीच में आना पड़ा। इसके बाद मामला को शांत करने के लिए इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को बीच-बचाव करना पड़ा।
रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है लॉर्ड्स टेस्ट मैच
लॉर्ड्स में खेला जा रहा ये टेस्ट मैच अभी तक बेहद रोमांचक रहा है। पांचवें दिन का पहला सत्र इंग्लैंड के गेंदबाजों के नाम रहा। इंग्लिश गेंदबाज ने वहां 4 विकेट निकाले, लेकिन इसके बाद रवींद्र जडेजा ने भारतीय पारी को संभाला हुआ और वहां जसप्रीत बुमराह भी उनका भरपूर साथ दे रहे हैं। भारतीय टीम ने 193 रन के जवाब में 141 रन बना लिए हैं, लेकिन टीम 8 विकेट भी गंवा चुकी है। भारत को यहां से मैच जीतने के लिए 52 रनों की और जरूरत है। नौंवें विकेट के लिए जडेजा और बुमराह के बीच 33 रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है।
यह भी पढ़ें
IND vs ENG: क्या बवाल खिलाड़ी है ये, पहले गेंदबाजी में किया कमाल, फिर फील्डिंग में पकड़ा लाजवाब कैच
T20 क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड के बराबर पहुंचे कायरन पोलार्ड, खिताब जीतते ही हुआ करिश्मा
Latest Cricket News