1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रवींद्र जडेजा के पास इस दिग्गज को पीछे करने का सुनहरा मौका, लेना होगा सिर्फ एक विकेट

रवींद्र जडेजा के पास इस दिग्गज को पीछे करने का सुनहरा मौका, लेना होगा सिर्फ एक विकेट

रवींद्र जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अपने खेल से वह एक अलग छाप छोड़ने में सफल रहे हैं।

ravindra jadeja- India TV Hindi
Image Source : GETTY रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा की गिनती दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में होती है। वह शानदार बल्लेबाजी और अच्छी गेंदबाजी में माहिर हैं। उन्होंने अपने दम पर भारतीय टीम को कई बार मुश्किल परिस्थितियों से निकाला है। इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में भी वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अब इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में भी उनके पास न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट से आगे निकलने का सुनहरा मौका है।

जडेजा एक विकेट लेते ही बोल्ट से हो जाएंगे आगे

रवींद्र जडेजा ने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 611 विकेट लिए हैं। दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के घातक गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के नाम भी इतने ही विकेट दर्ज हैं। अब अगर इंग्लैंड  के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में जडेजा एक विकेट ले लेते हैं, तो वह आसानी से बोल्ट को इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेट लेने के मामले में पीछे कर सकते हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में किया शानदार प्रदर्शन

इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में रवींद्र जडेजा ने तीन टेस्ट मुकाबले खेले हैं और तीन विकेट अपने नाम किए हैं। बल्ले से वह ज्यादा असरदार साबित हुए हैं और पिछली चार टेस्ट पारियों में चार अर्धशतक लगा चुके हैं। तीसरे टेस्ट मैच में भी उन्होंने भारतीय टीम को जिताने की भरसक कोशिश की थी, लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो पाए थे। वह 61 रनों की पारी से सभी को प्रभावित में सफल रहे थे।

साल 2012 में भारतीय टेस्ट टीम के लिए किया डेब्यू

रवींद्र जडेजा ने भारतीय टीम के लिए साल 2012 में टेस्ट में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही उन्होंने 83 टेस्ट मैचों में कुल 3697 रन बनाए हैं और 326 विकेट हासिल किए हैं। वहीं वनडे क्रिकेट में उनके नाम पर 231 विकेट दर्ज हैं। T20I क्रिकेट में उन्होंने 54 विकेट झटके हैं। T20I से वह रिटायरमेंट ले चुके हैं।

यह भी पढ़ें:

ICC ने बड़ा किया क्रिकेट का कुनबा, इन 2 देशों की लगी लॉटरी; इतने तक पहुंची कुल संख्या

पाकिस्तान को T20I क्रिकेट में पहली बार देखना पड़ा ऐसा बुरा दिन, बांग्लादेश ने किया पस्त

Latest Cricket News