1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रवींद्र जडेजा को लेकर आई बड़ी खबर, इस टीम के खिलाफ खेलेंगे अहम मुकाबला?

रवींद्र जडेजा को लेकर आई बड़ी खबर, इस टीम के खिलाफ खेलेंगे अहम मुकाबला?

रवींद्र जडेजा इस समय ब्रेक पर है। हालांकि, वह जल्द ही मैदान पर खेलते नजर आ सकते हैं। जडेजा के रणजी ट्रॉफी मे सौराष्ट्र की ओर से खेलने की संभावना है।

Ravindra Jadeja- India TV Hindi
Image Source : AP रवींद्र जडेजा

Ravindra Jadeja: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा एक बार फिर घरेलू क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। वे 25 अक्टूबर से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी 2025-26 के दूसरे राउंड में सौराष्ट्र की ओर से मध्य प्रदेश के खिलाफ खेलते नजर आ सकते हैं। यह मुकाबला राजकोट के उसी मैदान पर होगा जहां पिछले हफ्ते सौराष्ट्र और कर्नाटक के बीच हुए मैच में गेदबाजों ने कुल 35 में से 31 विकेट स्पिनरों ने चटकाए थे।

जडेजा की टीम में वापसी से सौराष्ट्र का गेंदबाजी आक्रमण और भी मजबूत हो जाएगा। फिलहाल वह नेशनल टीम से ब्रेक पर हैं। उन्होंने इस महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में हिस्सा लिया था, जिसमें भारत ने 2-0 से जीत दर्ज की थी। इस सीरीज के पहले टेस्ट में जडेजा ने नाबाद 104 रन की पारी खेली थी और पूरी सीरीज में 8 विकेट अपने नाम किए थे।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम का हिस्सा नहीं

गौरतलब है कि जडेजा को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चल रही ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया था। उन्होंने इस फैसले को लेकर कहा था कि उन्हें टीम मैनेजमेंट ने पहले ही कारण बता दिया था, इसलिए यह उनके लिए कोई चौंकाने वाली बात नहीं थी। जडेजा ने सौराष्ट्र के खिलाफ फर्स्ट क्लास मैच के लिए खुद को उपलब्ध बताया है ताकि वह अगले महीने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए खुद को तैयार रख सकें। सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (एससीए) के एक अधिकारी ने क्रिकबज को बताया कि उनके अगले मैच में खेलने की उम्मीद है।

धर्मेंद्र सिंह जडेजा के साथ दिखाएंगे दम

मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी मुकाबले में जडेजा अपने पुराने साथी धर्मेंद्र सिंह जडेजा के साथ फिर एक बार स्पिन जोड़ी बनाएंगे। धर्मेंद्र सिंह ने हाल ही में कर्नाटक के खिलाफ मैच में 10 विकेट लेकर सौराष्ट्र को पहली पारी में बढ़त दिलाई थी। इस सीजन सौराष्ट्र का नेतृत्व भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट कर रहे हैं। चार बार की पूर्व चैंपियन पिछले सीजन में गुजरात से हारने से पहले क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी।

सौराष्ट्र की टीम: हार्विक देसाई (विकेटकीपर), तरंग गोहेल, रवींद्र जडेजा, युवराजसिंह डोडिया, सम्मर गज्जर, अर्पित वासवदा, चिराग जानी, प्रेरक मांकड़, जयदेव उनादकट (कप्तान), धर्मेंद्रसिंह जडेजा, चेतन सकारिया, अंश गोसाई, जय गोहिल, पार्थ भूत, केविन जीवराजानी, हेतविक कोटक और अंकुर पंवार।

यह भी पढ़ें

IND vs AUS: प्लेइंग इलेवन में हुए 3 बड़े बदलाव, एक बार फिर टीम इंडिया की पहले बल्लेबाजी

इस गेंदबाज ने बल्लेबाजी में रच दिया अनोखा कारनामा, पाकिस्तान के खिलाफ उसी के घर में धरदबोचा

Latest Cricket News