1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ENG: रवींद्र जडेजा हासिल करेंगे ऐतिहासिक मुकाम, मैनचेस्टर में करना होगा बस ये छोटा सा काम

IND vs ENG: रवींद्र जडेजा हासिल करेंगे ऐतिहासिक मुकाम, मैनचेस्टर में करना होगा बस ये छोटा सा काम

भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इंग्लैंड में लगातार बल्ले से धमाका कर रहे हैं। जडेजा 3 मैचों में अब तक 300 से ज्यादा रन बना चुके हैं, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं।

Ravindra Jadeja- India TV Hindi
Image Source : GETTY शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा

IND vs ENG, 4th Test: इंग्लैंड में भारतीय टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। लॉर्ड्स में 22 रन से मुकाबला हारने के बाद भारतीय टीम 1-2 से सीरीज में पीछे है। अब उसकी नजरें मैनचेस्टर में खेले जाने वाले चौथे मुकाबले पर टिकी हैं। यहां टीम इंडिया की कोशिश पहली बार टेस्ट मैच जीतने के साथ सीरीज में 2-2 की बराबरी करने की होगी। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों से काफी उम्मीदें होगी। टॉप आर्डर के अलावा मिडिल ऑर्डर पर बल्ले से रन बनाने की अहम जिम्मेदारी होगी। इस दौरान रवींद्र जडेजा के निशाने पर खास मुकाम हासिल करने का बेहतरीन मौका होगा।

दरअसल, रवींद्र जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार फॉर्म में हैं। वह पिछली 4 पारियों में अर्धशतक जड़ने का कारनामा कर चुके हैं। अब जडेजा की नजरें लगातार 5वां अर्धशतक जड़ने पर टिकी हैं। अगर जडेजा मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतक जड़ने में सफल हो जाते हैं, तो वह इंग्लैंड में नंबर 6 या उससे नीचे के क्रम पर बैटिंग करते हुए 1000 रन बनाने वाले दूसरे मेहमान बल्लेबाज बन सकते हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ 58 रनों की दरकार है। 

इतिहास रचने की दहलीज पर जडेजा

इंग्लैंड में जडेजा के नाम टेस्ट में नंबर 6 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए 942 रन दर्ज हैं। इस लिस्ट में मेहमान बल्लेबाजों में उनसे ज्यादा रन सिर्फ गैरी सोबर्स ने बनाए हैं। गैरी के नाम 1097 रन बनाने का रिकॉर्ड है। जडेजा ने इससे पहले लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ते हुए स्टीव वॉ और महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा था।

मैनचेस्टर में जडेजा पर होंगी निगाहें

रवींद्र जडेजा मौजूदा टेस्ट सीरीज में 3 मैचों की 6 पारियों में 109 के औसत से 327 रन बना चुके हैं, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि ये चारों अर्धशतक लगातार 4 पारियों में आए हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि जडेजा मैनचेस्टर में इस कारनामे को पूरा करने में सफल होते हैं या फिर 5वें और आखिरी टेस्ट मैच का इंतजार करना होगा। 

इंग्लैंड में नंबर 6 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले मेहमान बल्लेबाज

  • गैरी सोबर्स - 1097
  • रवींद्र जडेजा- 942
  • स्टीव वॉ - 909
  • एमएस धोनी - 778

यह भी पढ़ें:

मोहम्मद शमी का हुआ सिलेक्शन, लिस्ट में आकाश दीप और अभिमन्यु ईश्वरन का नाम भी शामिल

क्या टूट पाएगा सुनील गावस्कर का 54 साल पुराना कीर्तिमान? शुभमन गिल को सिर्फ इतने रनों की दरकार

Latest Cricket News