1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सिर्फ 21 रन, रवींद्र जडेजा के नाम हो जाएगा एक और रिकॉर्ड, छोड़ देंगे वीवीएस लक्ष्मण को पीछे

सिर्फ 21 रन, रवींद्र जडेजा के नाम हो जाएगा एक और रिकॉर्ड, छोड़ देंगे वीवीएस लक्ष्मण को पीछे

IND vs ENG: रवींद्र जडेजा ने मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने दूसरी पारी में शानदार शतक लगाते हुए नाबाद 107 रनों की पारी खेली।

Ravindra Jadeja- India TV Hindi
Image Source : GETTY रवींद्र जडेजा

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पांचवां मुकाबला 31 जुलाई से केनिंग्टन ओवल लंदन में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के पास एक खास रिकॉर्ड को अपने नाम करने का मौका होगा। मैनचेस्टर टेस्ट मैच ड्रॉ करवाने में रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने अहम भूमिका निभाई थी। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में शानदार शतक लगाया था। इस बीच जडेजा अगर पांचवें टेस्ट मैच में 21 रन और बना लेते हैं तो उनके नाम एक खास रिकॉर्ड जुड़ जाएगा।

रवींद्र जडेजा के नाम हो सकता है एक और रिकॉर्ड

दरअसल एक टेस्ट सीरीज में भारत के लिए नंबर 6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वीवीएस लक्ष्मण के नाम है। लक्ष्मण ने 2002 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक सीरीज में 474 रन बनाए थे। रवींद्र जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ जारी सीरीज में नंबर 6 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए 454 रन बना चुके हैं। ऐसे में वह इस नंबर पर बैटिंग करते हुए अगर अगले मैच 21 रन और बना लेते हैं तो वह इस मामले में वीवीएस लक्ष्मण से आगे निकल जाएंगे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर रवि शास्त्री का नाम है। उन्होंने 1984-85 में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 374 रन बनाए थे।

भारत के लिए एक टेस्ट सीरीज में नंबर-6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • वीवीएस लक्ष्मण- 474 रन, बनाम वेस्टइंडीज, 2002
  • रवींद्र जडेजा- 454 रन, बनाम इंग्लैंड, 2002
  • रवि शास्त्री- 374 रन, बनाम इंग्लैंड, 1984-85

इंग्लैंड सीरीज में कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का प्रदर्शन?

इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में रवींद्र जडेजा ने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अब तक वह 4 मैचों की 8 पारियों में 113.50 के औसत से 454 रन बना चुके हैं। इस सीरीज में जडेजा एक शतक और 4 अर्धशतक जड़ चुके हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर नाबाद 107 रन है। गेंदबाजी की बात करें तो वहां उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। 4 मैचों में जडेजा सिर्फ 7 विकेट लेने में कामयाब हो पाए हैं। अब वह पांचवें टेस्ट मैच में किस तरह का प्रदर्शन करते हैं, ये देखना दिलचस्प होगा।

यह भी पढ़ें

टीम इंडिया के लिए अब ड्रॉ ही जीत है, करीब एक साल में हो गई मिट्टी पलीद

IND vs ENG: आखिरी टेस्ट के लिए टीम में बदलाव, इस खिलाड़ी की अचानक हो गई एंट्री

Latest Cricket News