1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB के नाम पर दर्ज हुआ IPL में बड़ा कीर्तिमान, मुंबई-सीएसके भी अब तक हासिल नहीं कर सकी ये मुकाम

RCB के नाम पर दर्ज हुआ IPL में बड़ा कीर्तिमान, मुंबई-सीएसके भी अब तक हासिल नहीं कर सकी ये मुकाम

RCB vs DC: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2026 में जब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबला खेलने मैदान पर उतरी तो उसी के साथ उनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया जो अब तक इस टी20 लीग में कोई भी टीम हासिल करने में कामयाब नहीं हो सकी है।

Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals- India TV Hindi
Image Source : PTI आरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्स

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का अब तक फॉर्म शानदार देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने 5 मुकाबलों में खेलते हुए चार को अपने नाम किया है। वहीं आरसीबी इस सीजन अपना छठा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाफ खेल रही है, जिसमें मैदान पर उतरने के साथ उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया जो अभी तक आईपीएल के इतिहास में कोई भी दूसरी टीम हासिल करने में कामयाब नहीं हो सकी है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अब आईपीएल के इतिहास में पहली ऐसी टीम बन गई है जो एक वेन्यू पर 100 मुकाबले खेलने में कामयाब हो सकी है।

बेंगलुरु में पूरे किए आईपीएल में आरसीबी ने अपने 100 मैच

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का आईपीएल में उनका होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम है, जिसमें वह पहले सीजन से अपने होम मैच इसी मैदान पर खेलते हुए नजर आए हैं। आरसीबी जब आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच खेलने मैदान पर उतरी तो ये उनका बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में 100वां मुकाबला था। इसी के साथ आरसीबी ये मुकाम हासिल करने वाली आईपीएल में पहली टीम बन गई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले यहां पर जो 99 मुकाबले खेले हैं, उसमें से वह 49 को जहां जीतने में कामयाब रहे तो 46 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा चार मैचों का कोई परिणाम नहीं निकल सका।

आईपीएल में एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाली टीमें

  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 100 मैच (एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु)
  • कोलकाता नाइट राइडर्स - 98 मैच (ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता)
  • मुंबई इंडियंस - 95 मैच (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई)
  • दिल्ली कैपिटल्स - 89 मैच (अरुण जेटली स्टेडियम, बेंगलुरु)
  • चेन्नई सुपर किंग्स - 80 मैच (एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई)

कोहली का बल्ला रहा खामोश

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस मुकाबले में आरसीबी की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी, जिसमें सभी की नजरें विराट कोहली पर थी लेकिन उनका बल्ला खामोश देखने को मिला। कोहली इस मैच में 13 गेंदों में तीन चौके लगाने के साथ 19 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए।

ये भी पढ़ें

विस्फोटक बल्लेबाज ने क्रिकेट के बाद फुटबॉल में मचाया तहलका, कमबैक मैच में दागा शानदार गोल, देखें VIDEO

SRH की टीम में हुई धाकड़ गेंदबाज की एंट्री, रफ्तार से बरपाता है कहर, MI और GT के लिए खेल चुका है मैच

Latest Cricket News