RCB ने इस खिलाड़ी पर खेला सबसे बड़ा दांव, ये रहा IPL 2026 के लिए पूरा स्क्वाड
Royal Challengers Bengaluru Full Squad: आईपीएल की मौजूदा चैंपियन आरसीबी ने अगले साल के आईपीएल के लिए अपनी टीम फिर से तैयार कर ली है। टीम अब पहले से भी ज्यादा मजबूत नजर आती है। टीम ने वेंकटेश अय्यर पर मोटी रकम खर्च की है।

IPL 2026 RCB Full Squad: आरसीबी की टीम ने इस साल करीब 18 साल के इंतजार के बाद आईपीएल का खिताब अपने नाम करने में कायमाबी हासिल की थी। इसलिए टीम ने अगले आईपीएल से पहले अपने बहुत ज्यादा खिलाड़ी रिलीज नहीं किए थे। इस बार टीम ने कुछ और महंगे खिलाड़ी लेकर और मजबूती की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। इस बार भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम काफी मजबूत नजर आती है।
वेंकटेश अय्यर पर आरसीबी ने खेला बड़ा दांव
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इस बार आईपीएल ऑक्शन में सबसे बड़ा दांव वेंकटेश अय्यर पर खेला है। इससे पहले अय्यर केकेआर के लिए खेलते रहे हैं, लेकिन महंगे दाम पर होने के बाद भी कुछ खास प्रदर्शन ना कर पाने के कारण उन्हें टीम ने रिलीज कर दिया। इस बार जब वेंकटेश अय्यर फिर से नीलामी में आए तो आरसीबी ने सात करोड़ रुपये में उन्हें अपने साथ कर लिया। इसके अलावा टीम ने मंगेश यादव को 5 करोड़ 20 लाख रुपये खर्च कर अपने पाले में कर लिया। जैकब डफी पर आरसीबी ने दो करोड़ रुपये खर्च किए।
रजत पाटीदार ही करेंगे आरसीबी की कप्तानी
इस बार भी आरसीबी की कप्तानी रजत पाटीदार करते हुए नजर आएंगे, जिनकी कप्तानी में ही टीम ने पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की है। वैसे तो रजत पाटीदार मध्य प्रदेश के हैं, लेकिन आईपीएल में आरसीबी के लिए खेल रहे हैं। अब टीम को वेंकटेश अय्यर के रूप में एक और मध्य प्रदेश का खिलाड़ी मिल गया है। देखना होगा कि क्या टीम बैक टू बैक दो साल ट्रॉफी जीतने में कामयाबी हासिल कर सकती है।
विराट कोहली होंगे आरसीबी के सबसे बड़े आइकन प्लेयर
आरसीबी के लिए अभी भी विराट कोहली ही सबसे बड़े आइनक प्लेयर हैं। वे टीम की कप्तानी कर चुके हैं। इस बार भी जब अगले साल मार्च में आईपीएल का आगाज होगा तो विराट कोहली ही टीम के लिए ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। देखना होगा कि टीम अब नए सीजन में कैसा प्रदर्शन करने में कामयाबी हासिल करती है।
आरसीबी ने इस बार आईपीएल नीलामी में इन प्लेयर्स को खरीदा
वेंकटेश अय्यर (7 करोड़ रुपये)
मंगेश यादव (5.2 करोड़ रुपये)
जैकब डफी (2 करोड़ रुपये)
सात्विक देसवाल (30 लाख रुपये)
जॉर्डन कॉक्स (75 लाख रुपये)
विकी ओस्तवाल (30 लाख रुपये)
कनिष्क चौहान (30 लाख रुपये)
विहान मल्होत्रा (30 लाख रुपये)
आरसीबी के रिटेन किए गए खिलाड़ी: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान थुशारा, रसिक सलाम, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा।
आरसीबी के रिलीज खिलाड़ी: स्वस्तिक चिकारा, मयंक अग्रवाल, लियाम लिविंगस्टोन, मनोज भंडागे, लुंगी एनगिडी, मोहित राठी।
यह भी पढ़ें
IPL 2026 के लिए CSK का पूरा स्क्वाड तैयार, इस बार इन खिलाड़ियों के लिए खोला खजाना
ये है IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वाड, इस खिलाड़ी की हो गई वापसी