इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 34वां लीग मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच में भिड़ंत देखने को मिलेगी। रजत पाटीदार की कप्तानी में खेल रही आरसीबी का अभी तक इस सीजन मैदान पर बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने 6 मुकाबलों में खेलते हुए चार को अपने नाम किया है और दो मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी ने इस सीजन में अपना पिछला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर खेला था और इसमें उन्हें 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
वहीं दूसरी शुभमन गिल की कप्तानी में खेल रही गुजरात टाइटंस टीम को लेकर बात की जाए तो उन्होंने भी इस सीजन 6 मैच खेले हैं जिसमें तीन में जीत और तीन में हार का सामना किया है। गुजरात टाइटंस को भी उनके पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था जिसमें उनका सामना मुंबई इंडियंस की टीम से हुआ था और इस मैच को उन्होंने 99 रनों से गंवाया था। ऐसे में दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला काफी अहम रहने वाला है।
अब तक दिखी है दोनों टीमों के बीच बराबरी की टक्कर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच में होने वाले इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों के बीच में आईपीएल में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें बराबरी की टक्कर देखने को मिली है। आरसीबी और गुजरात टाइटंस की टीम के बीच आईपीएल में कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं और इसमें दोनों ही टीमें 3-3 मैच जीतने में सफल रही हैं। दोनों टीमों के बीच में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो आरसीबी और गुजरात टाइटंस ने यहां पर एक-दूसरे के खिलाफ कुल तीन मुकाबले खेले हैं और इसमें से गुजरात टाइटंस ने जहां तीन मैचों को अपने नाम किया है तो वहीं आरसीबी की टीम सिर्फ एक मैच जीतने में कामयाब हो सकी है। पिछले सीजन दोनों टीमों के बीच में सिर्फ एक मुकाबला खेला गया था और उसमें गुजरात टाइटंस ने जीत हासिल की थी।
कोहली और गिल पर रहेगी सबसे ज्यादा नजरें
आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच में होने वाले इस मैच में सबसे ज्यादा नजरें किंग यानी विराट कोहली और प्रिंस यानी शुभमन गिल पर रहने वाली हैं। दोनों ही खिलाड़ियों का अब तक इस सीजन बल्ले से फॉर्म बेहतर देखने को मिला है। ऐसे में बल्लेबाजी के लिए माकूल बेंगलुरु की एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पर इन दोनों का कमाल देखने को मिल सकता है। ऐसे में ये मैच हाई स्कोरिंग रहने की पूरी उम्मीद की जा सकती है।
ये भी पढ़ें
राजस्थान रॉयल्स की जीत का जश्न पड़ा फीका, पंत को लेकर की गई इस हरकत पर लगा उनके प्लेयर पर जुर्माना
CSK ने आयुष म्हात्रे के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके खिलाड़ी को बनाया हिस्सा
Latest Cricket News