1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB vs SRH IPL 2026: कौन सी टीम जीतेगी पहला मुकाबला, AI ने कर दी भविष्यवाणी

RCB vs SRH IPL 2026: कौन सी टीम जीतेगी पहला मुकाबला, AI ने कर दी भविष्यवाणी

आरसीबी और एसआरएच की टीमें आईपीएल 2026 के पहले मैच में आमने सामने होंगी। ये मैच 28 मार्च यानी शनिवार को खेला जाएगा। इस मैच को कौन सी टीम जीतेगी, ये बड़ा सवाल है।

ishan kishan and rajat patidar- India TV Hindi
Image Source : AP-PTI ईशान किशन और रजत पाटीदार

आरसीबी की टीम ने पिछले साल आईपीएल का पहला खिताब अपने नाम किया था। चैंपियन बनने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहली बार फिर से मैदान में उतरने के लिए तैयार है। आईपीएल 2026 का पहला मैच 28 मार्च को खेला जाएगा। पहले दिन आरसीबी और एसआरएच की टीमें आमने सामने होंगी। इस बीच आपके मन में सवाल होगा कि पहला मैच कौन सी टीम जीतेगी। यही बात हमने जब एआई से पूछी तो उसने मैच में जीत की संभावनाओं पर भविष्यवाणी की है, उसके बारे में आपको जानना चाहिए। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच कौन जीतेगा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर हमने गूगल जेमिनी से जीत की भविष्यवाणी को लेकर सवाल पूछा। इस पर उसने आरसीबी को जीत का ज्यादा दावेदार बताया, हालांकि एसआरएच की टीम भी ज्यादा पीछे नहीं है। गूगल जे​मिनी ने बताया कि आरसीबी की जीत की संभावना 55 फीसदी है, वहीं एसआरएच की टीम 45 प्रतिशत तक मैच जीत सकती है। ऐसा नहीं है कि ये अंदाजा यूं ही तुक्के में लगाया गया है। इसके पीछे की वजह का खुलासा भी एआई ने किया है। चलिए वो भी आपको बताते हैं। 

आरसीबी को अपने घर पर खेलने का मिलेगा फायदा

आरसीबी की जीत की संभावना इसलिए ज्यादा है, क्योंकि टीम पिछले साल की चैंपियन है। विजेता बनने के बाद टीम में एक नए जोश का संचार हुआ है। जो टीम को फिर से जिता सकता है। साथ ही मैच बेंगलुरु के घर यानी चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जा रहा है। जब भी आरसीबी की टीम यहां खेलती है तो उसके पास 12 खिलाड़ी होते हैं। 11 तो प्लेइंग इलेवन के होते हैं और एक खिलाड़ी की भूमिका फैंस निभाते हैं। जो टीम को जीत तक पहुंचाने में मदद करती है। इतना ही नहीं, आरसीबी की टीम में एक एक बढ़कर एक बल्लेबाज हैं, अकेले अपने दम पर मैच खत्म कर सकते हैं। 

ईशान किशन करेंगे एसआरएच की कप्तानी

अब सवाल है कि एसआरएच की टीम पीछे क्यों रह सकती है। दरअसल टीम के कप्तान पैट कमिंस ही गैरहाजिर हैं। वे देरी से टीम के साथ जुड़ेंगे। ऐसे में ईशान किशन को टीम का कप्तान बनाया गया है। ईशान आईपीएल में पहली बार ये भूमिका निभाएंगे। जो उनके लिए चुनौती होगी। इतना ही नहीं, पैट कमिंस के ना होने से टीम की गेंदबाजी भी हल्की सी कमजोर नजर आती है। 

अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की खतरनाक सलामी जोड़ी 

हालांकि एआई ने जो 45 प्रतिशत एसआरएच को जीत की संभावना जताई है, उसका कारण टीम की ओपनिंग जोड़ी है। इस बार भी टीम के लिए ट्रेवि​स हेड और अभिषेक शर्मा पारी का आगाज करेंगे, जो दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं। ये दोनों मिलकर अगर पावप्ले का सही इस्तेमाल कर लें तो वहां से इस टीम को पछाड़ना काफी मुश्किल होगा। इसके अलावा टीम के पास मिडल आर्डर में हेनरिक क्लासेन और लियाम लिविंगस्टेन जैसे बल्लेबाज भी हैं। 

यह भी पढ़ें 

PSL में लागू हुआ 2 प्लेइंग इलेवन वाला अजीबोगरीब नियम, टॉस के बाद टीम चुन सकते हैं कप्तान

IPL 2026 में कौन तोड़ेगा विराट के 973 रन वाला रिकॉर्ड? RCB के खिलाड़ी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

Latest Cricket News