1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB vs SRH Live Streaming: डिफेंडिंग चैंपियंस के सामने हैदराबाद की चुनौती, जानें कब और कहां देख पाएंगे लाइव

RCB vs SRH Live Streaming: डिफेंडिंग चैंपियंस के सामने हैदराबाद की चुनौती, जानें कब और कहां देख पाएंगे लाइव

RCB vs SRH Live Streaming: IPL 2026 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। RCB इस वक्त आईपीएल की डिफेंडिंग चैंपियंस है।

SRH vs RCB- India TV Hindi
Image Source : AP सनराइजर्स हैदराबाद vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

RCB vs SRH Live Streaming: IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। इस सीजन का पहला मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के टीमें आमने-सामने होंगी। इस सीजन RCB की टीम टाइटल डिफेंड करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस बार अपना दूसरा खिताब जीतने की कोशिश करेगी। IPL शुरू होने से पहले फैंस के मन में इस वक्त सबसे बड़ा सवाल ये है कि IPL के मैचों का लाइव प्रसारण कब और कहां किया जाएगा।

कितने बजे से होगी RCB vs SRH मैच की शुरुआत?

IPL 2026 में RCB अपने अभियान का आगाज अपने होम ग्राउंड से करेगा। बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे से होगी। वहीं मैच शुरू होने से ठीक आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आएंगे। यानी कि टॉस के लिए सिक्का शाम 7 बजे उछाला जाएगा। इस मैच में RCB की कप्तानी रजत पाटीदार करेंगे। वहीं रेगुलर कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद की अगुवाई करेंगे।

RCB vs SRH मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

अब बात करते हैं लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट को लेकर। RCB और SRH के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर नेटवर्क पर किया जाएगा। स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग नेटवर्क पर अलग-अलग भाषाओं में इस मैच का लाइव प्रसारण आप देख सकते हैं। आईपीएल 2026 के पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद आप जियो हॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर उठा सकते हैं। इसके लिए आपके फोन पर जियो हॉटस्टार का एप होना चाहिए।

IPL 2026 के लिए SRH vs RCB का स्क्वॉड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्‍तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप सॉल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्‍वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, यश दयाल, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, मंगेश यादव, जॉर्डन कॉक्स, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, विक्की ओस्टवाल, सात्विक देसवाल।

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्‍तान), हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (नियमित कप्‍तान), ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल, सलिल अरोड़ा, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स, ब्रायडन कार्स, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी, अनिकेत वर्मा, अमित कुमार, क्रैन्स फुलेट्रा

यह भी पढ़ें

PSL में लागू हुआ 2 प्लेइंग इलेवन वाला अजीबोगरीब नियम, टॉस के बाद टीम चुन सकते हैं कप्तान

IPL 2026 में कौन तोड़ेगा विराट के 973 रन वाला रिकॉर्ड? RCB के खिलाड़ी ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी

Latest Cricket News