1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पहले छह ओवर में ही RCB का खेल होगा खत्म! बेंगलुरु के लिए SRH के इस बल्लेबाज को आउट करना बेहद जरूरी

पहले छह ओवर में ही RCB का खेल होगा खत्म! बेंगलुरु के लिए SRH के इस बल्लेबाज को आउट करना बेहद जरूरी

Abhishek Sharma: हैदराबाद के खिलाफ पहले मैच में RCB के लिए अभिषेक शर्मा को पहले छह ओवर में आउट करना बेहद जरूरी है। अभिषेक पहली बॉल से ही आक्रामक शॉट्स खेलने के लिए जाने जाते हैं।

Abhishek Sharma- India TV Hindi
Image Source : AP अभिषेक शर्मा

Abhishek Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। इस सीजन के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद से होने वाली है। बेंगलुरु की टीम को इस मैच में हैदराबाद की टीम से एक कड़ी चुनौती मिलने की पूरी संभावना है, ऐसे में उनके लिए इस मैच को जीतना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। इस मैच में अगर RCB को जीत दर्ज करना है तो उन्हें सबसे पहला काम ये करना होगा कि उनके गेंदबाज जल्द से जल्द अभिषेक शर्मा को आउट करें।

पॉवरप्ले में तूफानी अंदाज से बल्लेबाजी करते हैं अभिषेक शर्मा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इस महामुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की जीत का फॉर्मूला बहुत सीधा है। अगर अभिषेक पहले 6 ओवर टिक गए, तो वहां से RCB के लिए मैच बचाना मुश्किल हो जाएगा। अभिषेक शर्मा ने पिछले कुछ समय में टी20 क्रिकेट खेलने के अंदाज को बदल दिया है। चिन्नास्वामी स्टेडियम की छोटी बाउंड्रीज और पाटा विकेट पर अभिषेक किसी भी बॉलिंग अटैक की धज्जियां उड़ाने में माहिर हैं। आंकड़े बताते हैं कि अगर अभिषेक पहले छह ओवर में आउट नहीं हुए तो हैदराबाद पावरप्ले बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब होती है।

आईपीएल में पॉवरप्ले में कैसे हैं अभिषेक शर्मा के आंकड़े

आईपीएल में पॉवरप्ले में अभिषेक शर्मा के आंकड़े को लेकर बात करें तो वहां उनका स्ट्राइक रेट 161.2 का है। उन्होंने अब तक आईपीएल में पॉवरप्ले में 52 पारियों में बल्लेबाजी की है और वहां 616 बॉल में 993 रन बनाए हैं। इस दौरान वह 119 चौके और 47 छक्के लगाने में कामयाब रहे हैं। टी20 इंटरनेशनल में अभिषेक शर्मा पॉवरप्ले में 190 से अधिक की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं और किसी भी गेंदबाज के धागे खोल सकते हैं। ऐसे में इन आंकड़ों को देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि पहले मैच में अगर RCB के गेंदबाजों ने अभिषेक को जल्दी आउट नहीं किया तो उनके लिए मैच बचाना मुश्किल हो जाएगा।

कौन आउट करेगा अभिषेक शर्मा को?

सबसे बड़ा सवाल ये है कि अभिषेक शर्मा को आउट करेगा कौन? RCB के पास इस मैच में जोश हेजलवुड नहीं है, ऐसे में अभिषेक को खामोश रखने का जिम्मा भुवनेश्वर कुमार पर होगा। शुरुआती ओवर में अभिषेक ऑफ स्पिनर के खिलाफ जरूर आउट होते हैं लेकिन RCB के पास प्लेइंग XI में ऐसा कोई ऑप्शन फिलहाल तो नजर नहीं आ रहा है जो अभिषेक को पहले ही ओवर से परेशान कर सके। RCB के कप्तान के लिए रणनीति साफ है, किसी भी तरह उन्हें अभिषेक शर्मा को पहले 2 ओवरों के अंदर पवेलियन भेजना होगा। अगर वे ऐसा नहीं कर पाते, तो बेंगलुरु के फैंस को अभिषेक की बड़ी पारी देखने के लिए तैयार रहना चाहिए, जो शायद उनकी टीम की हार की वजह बनेगा।

यह भी पढ़ें

IPL 2026 के मैच लाइव देखने के लिए कितने पैसे खर्च करने होंगे, क्या फ्री का भी कोई जुगाड़ है?

'क्या वह लॉर्ड्स की क्वीन हैं?'; PSL के पहले मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी के विवादित पोस्ट पर मचा हंगामा

Latest Cricket News