A
Hindi News खेल क्रिकेट रिकी पोंटिंग ने भी माना टीम इंडिया का लोहा, बताया T20I क्रिकेट की अब तक की सबसे मजबूत टीम

रिकी पोंटिंग ने भी माना टीम इंडिया का लोहा, बताया T20I क्रिकेट की अब तक की सबसे मजबूत टीम

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को अब तक की सबसे मजबूत T20I टीम करार दिया। उन्होंने भारतीय टीम की जमकर तारीफ की।

Ricky Ponting- India TV Hindi Image Source : AFP रिकी पोटिंग और T20 वर्ल्ड कप

T20 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय टीम की तारीफ अब दुनिया भर के दिग्गज क्रिकेटर कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने मौजूदा भारतीय टीम को T20I क्रिकेट की अब तक की सबसे मजबूत टीम करार दिया है। उनका मानना है कि टीम की गहराई, अनुभव और लगातार शानदार प्रदर्शन ने उसे बाकी टीमों से अलग बना दिया है।

रिकी पोंटिंग ने ICC के कार्यक्रम द ICC रिव्यू में कहा कि मौजूदा भारतीय टीम के पास बेहतरीन संतुलन और गहराई है। उन्होंने कहा कि इस बात के खिलाफ तर्क देना बहुत मुश्किल है। अगर आप देखें तो सिर्फ T20I टीम ही नहीं बल्कि पिछले 5-6 सालों में ICC टूर्नामेंट में उनका व्हाईट बॉल फॉर्मेट में रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही बहुत से लोगों ने शायद यह पहचान लिया था कि मौजूदा भारतीय टीम में कितनी गहराई और ताकत है और साथ ही उनके पास कितना अनुभव है।

IPL ने भारतीय खिलाड़ियों को निखारा

पोंटिंग ने कहा कि सिर्फ T20 टीम नहीं बल्कि भारत की यह व्हाइट बॉल की टीम बहुत ज्यादा मजबूत है। लगातार दो वर्ल्ड कप जीतना, इसके लिए उन्हें सलाम।उन्होंने ने कहा कि इस मौजूदा टीम के बारे में एक बात जिस पर शायद कम ध्यान दिया जाता है, वह यह है कि इन खिलाड़ियों के पास कितना अनुभव है और उन्होंने कितना क्रिकेट खेला है। चाहे वह इंटरनेशनल क्रिकेट हो या फिर सिर्फ IPL। 

पोंटिंग का मानना है कि भारतीय खिलाड़ियों को दबाव में खेलने का अनुभव काफी ज्यादा है, जिसका एक बड़ा कारण IPL भी है। उनके मुताबिक IPL के मुकाबले भी इंटरनेशनल मैचों जितने बड़े और दबाव वाले होते हैं, जिससे भारतीय खिलाड़ियों को बड़े मंच पर खेलने की आदत हो जाती है।

ICC टूर्नामेंट में शानदार रिकॉर्ड

भारतीय टीम पिछले कुछ सालों में लिमिटेड ओवर क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। 2023 के अंत से अब तक खेले गए चार बड़े ICC टूर्नामेंटों में भारत को सिर्फ दो हार का सामना करना पड़ा है। इनमें से एक हार ODI वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली थी, जबकि दूसरी हार T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली थी।

यह भी पढ़ें

युवराज सिंह नहीं तो फिर कौन, छह बॉल पर छह छक्के, सबसे पहले किसने बनाया था इंटरनेशनल ​क्रिकेट में ये रिकॉर्ड

आखिरी ओवर में हुआ जमकर ड्रामा, बांग्लादेश के इस हरकत से नाराज हुआ पाकिस्तान, मैच के बाद की शिकायत

Latest Cricket News