A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लखनऊ सुपर जायंट्स से अलग होने पर ऋषभ पंत ने तोड़ी चुप्पी, महज 3 शब्दों में कहा अलविदा

लखनऊ सुपर जायंट्स से अलग होने पर ऋषभ पंत ने तोड़ी चुप्पी, महज 3 शब्दों में कहा अलविदा

ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स से अलग होने के बाद पहली बार प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली कैपिटल्स और LSG के बीच हुए बड़े ट्रेड के तहत पंत अपनी पुरानी टीम दिल्ली में लौट गए हैं।

Rishabh Pant- India TV Hindi
Image Source : PTI ऋषभ पंत

Rishabh Pant: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL में दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में नजर आएंगे। IPL इतिहास के सबसे चर्चित ट्रेड्स में से एक के तहत लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स ने खिलाड़ियों की अदला-बदली की है, जिसमें पंत की वापसी दिल्ली में हुई है, जबकि स्पिनर कुलदीप यादव लखनऊ का हिस्सा बन गए हैं।

इस हाई-प्रोफाइल ट्रेड के बाद ऋषभ पंत का पहला रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने सिर्फ तीन शब्दों में लखनऊ सुपर जायंट्स से विदा ली। पंत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर LSG की एक पोस्ट शेयर की, जिसमें फ्रेंचाइजी ने उनके योगदान के लिए धन्यवाद कहा था। इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए पंत ने लिखा - थैक यू टीम। पंत का यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

27 करोड़ में खरीदे गए थे पंत

IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमत पर खरीदा था। यह IPL ऑक्शन इतिहास में किसी खिलाड़ी पर खर्च की गई सबसे बड़ी रकम थी। हालांकि, दो सीजन बाद ही टीम ने पंत से अलग होने का फैसला किया। ट्रेड डील के तहत पंत अब 15 करोड़ रुपये की फीस पर दिल्ली कैपिटल्स में लौटे हैं। वहीं, कुलदीप यादव 13.50 करोड़ रुपये की मौजूदा फीस के साथ लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बन गए हैं।

दिल्ली से शुरू हुआ था IPL का सफर

स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अपना IPL करियर दिल्ली कैपिटल्स के साथ ही शुरू किया था। वह 2016 से 2024 तक लगातार इस टीम का हिस्सा रहे और 9 सीजन में 111 मैच खेले। पंत दिल्ली की ओर से IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2021 से 2024 के बीच चार सीजन में 43 मैचों में टीम की कप्तानी भी की थी। ऐसे में उनकी वापसी को दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली कैपिटल्स अपनी कप्तानी में कोई बदलाव करती है या फिर अक्षर पटेल पर भरोसा बरकरार रखती है।

Image Source : Instagram/rishabpantऋषभ पंत

यह भी पढ़ें:

IND vs IRE: कब और कहां खेले जाएंगे भारत बनाम आयरलैंड सीरीज के मैच, नोट कीजिए पूरा शेड्यूल

दिग्गज क्रिकेटर का 94वें बर्थडे पर निधन, मैच के बीच मंगेतर की मौत की खबर के बाद भी मैदान पर उतरे थे

Latest Cricket News