1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऋषभ पंत क्यों नहीं खेल रहे हैं आज का मैच, कौन कर रहा है उनकी जगह कीपिंग

ऋषभ पंत क्यों नहीं खेल रहे हैं आज का मैच, कौन कर रहा है उनकी जगह कीपिंग

ऋषभ पंत भारत बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन मैदान पर नहीं उतरे। उनकी जगह ध्रुव जुरेल कीपिंग कर रहे हैं और सरफराज खान फील्डिंग करने आए हैं।

Rishabh Pant and Dhruv Jurel- India TV Hindi
Image Source : AP ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल

ऋषभ पंत को आखिर क्या हुआ है। वे आज मैदान पर क्यों नहीं उतरे। अगर पंत नहीं हैं तो उनकी जगह कीपिंग की जिम्मेदारी कौन निभा रहा है। ये सवाल लगातार उठ रहे हैं। क्या पंत पूरी तरह से फिट नहीं हैं, इसके बाद भी वे दूसरे दिन फिर से बैटिंग के लिए आए। कहीं उनकी चोट और गंभीर तो नहीं हो जाएगी। चलिए इसके बारे में आपको स​ब कुछ बताते हैं। 

मैच के पहले ही दिन बैटिंग करते हुए चो​टिल हो गए थे पंत

भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला इस वक्त खेला जा रहा है। आज मैच का तीसरा दिन है और श्रीलंका की टीम अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है। इस बीच जब टीम इंडिया फील्डिंग के लिए मैदान में उतरी तो सभी लोग चौंक गए। दरअसल टीम के साथ ऋषभ पंत मैदान पर नहीं आए। कुछ ही देर बाद ध्रुव जुरेल कीपिंग करते हुए नजर आए। दरअसल मैच के पहले ही दिन पंत की कलाई में उस वक्त चोट लग गई थी, जब वे बैटिंग कर रहे थे। इसके बाद वे मैदान से वापस चले गए थे। हालांकि दूसरे दिन जब जरूरत पड़ी तो ​वे फिर से मैदान पर आए और अच्छी बल्लेबाजी कर अपना अर्धशतक भी पूरा किया। 

सरफराज खान कर रहे हैं पंत की जगह फील्डिंग

पंत की जगह मैच के दूसरे दिन शाम को सरफराज खान फील्डिंग करते हुए दिखे थे, तीसरे दिन यानी मंगलवार को भी ऐसा ही कुछ हुआ। दरअसल पता चला है कि पंत की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है, बस एहतियात के तौर पर उन्हें मैदान से बाहर रखा गया है, ताकि उनकी चोट और गंभीर ना हो जाए।  वे आराम करेंगे तो चोट धीरे धीरे ठीक हो जाएगी। अगर चोट ज्यादा होती तो शायद वे दोबारा से बल्लेबाजी के लिए नहीं आते। जब ध्रुव जुरेल प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं तो फिर रिस्क लेने की जरूरत ही क्या है। 

दूसरे टेस्ट में भी पंत की हालत काफी पतली

इस बीच मैच की बात करें तो श्रीलंका की हालत पतली नजर आ रही है। सीरीज का पहला मैच श्रीलंका की टीम हार चुकी है। दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 503 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है। मैच के तीसरे ही दिन केवल आठ रन पर श्रीलंका के दो विकेट गिर गए थे। हालांकि इसके बाद थोड़ा मैनेज करने की कोशिश की गई, लेकिन वो कितनी कामयाब होगी, ये देखना होगा। टीम पर यहां से फॉलोआन का भी संकट दिख रहा है। श्रीलंका के लिए यहां से मैच जीत पाना अब काफी मुश्किल होगा। 

यह भी पढ़ें 

DPL में दिखी वीरेंद्र सहवाग की झलक, बेटे आर्यवीर ने पिता के अंदाज में लगाए शानदार कवर और स्क्वायर ड्राइव

इंग्लैंड को लॉर्ड्स टेस्ट मैच से पहले लगा बड़ा झटका, ब्रायडन कार्स हुए बाहर

Latest Cricket News