A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऋषभ पंत को छोड़नी पड़ी LSG की कप्तानी, 28 मैचों में कैप्टन बने, जीते सिर्फ 10 मुकाबले, जानिए उनके खुद का परफॉर्मेंस कैसा रहा?

ऋषभ पंत को छोड़नी पड़ी LSG की कप्तानी, 28 मैचों में कैप्टन बने, जीते सिर्फ 10 मुकाबले, जानिए उनके खुद का परफॉर्मेंस कैसा रहा?

Rishabh Pant Captaincy: ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी को छोड़ने का फैसला किया है। पिछले दो सीजन में उनकी कप्तानी में लखनऊ का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था।

Rishabh Pant, LSG- India TV Hindi
Image Source : PTI ऋषभ पंत, लखनऊ सुपर जायंट्स

Rishabh Pant Quits LSG Captaincy: IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। इस सीजन उनकी टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई। ऐसे में LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने आईपीएल 2026 के समापन से पहले एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अपनी फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स से अनुरोध किया है कि वो उन्हें कप्तानी से कार्यभार से मुक्त कर दें। इस खबर की जानकारी लखनऊ की फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

LSG ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

पंत की कप्तानी को लेकर लखनऊ की फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए लिखा कि ऋषभ पंत अब टीम के कप्तान नहीं रहेंगे। पंत ने खुद टीम मैनेजमेंट से कप्तानी छोड़ने की इच्छा जताई थी, जिसे फ्रेंचाइजी ने तुरंत मान लिया है। उनके इस फैसले के बाद अब वे लखनऊ की टीम के कप्तान के पद से हट गए हैं। आपको बता दें कि ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने आईपीएल 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ में खरीदा था। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।

कोच टॉम मूडी ने पंत के फैसले पर क्या कहा?

LSG के कोच टॉम मूडी ने पंत के इस फैसले पर कहा कि फ्रेंचाइजी से कप्तानी छोड़ने का अनुरोध किया और हमने सम्मानपूर्वक इसे स्वीकार किया। ऐसे फैसले कभी आसान नहीं होते। कप्तान के रूप में ऋषभ ने ड्रेसिंग रूम के लिए जो योगदान दिया है, उसके लिए हम आभारी हैं। अब हमारा पूरा फोकस टीम के पुनर्निर्माण और बेहतर प्रदर्शन पर है। हालांकि, फ्रेंचाइजी की ओर से नए कप्तान के नाम का अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में टीम मैनेजमेंट नए कप्तान को लेकर फैसला ले सकता है।

LSG के कप्तान के तौर पर कैसा रहा ऋषभ पंत का प्रदर्शन?

लखनऊ के कप्तान नियुक्त किए जाने के बाद से ऋषभ पंत का प्रदर्शन आईपीएल में कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए पिछले दो सीजन में 28 मैचों में कप्तानों की, जिसमें से उन्हें सिर्फ 10 में जीत मिली और 18 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल 2025 में उनकी कप्तानी में लखनऊ की टीम 14 में से 6 मैच जीतने में कामयाब रही थी। उनकी टीम पॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर रही। वहीं इस सीजन उनकी टीम 14 में से सिर्फ 4 मैच जीतने में कामयाब हो सकी और उन्होंने सीजन का अंत आखिरी पायदान पर किया।

ऋषभ पंत का प्रदर्शन बैटिंग में

इन 28 मैचों में बल्लेबाज के तौर पर उनके आंकड़े को लेकर बात करें तो ऋषभ ने इस दौरान 26 पारियों में बल्लेबाजी की और वहां उनके बल्ले से 26.40 के औसत से 581 रन आए। इस दौरान वह 1 शतक और दो अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे। उनका स्ट्राइक रेट 135.74 का रहा। उनके बल्ले से एकमात्र शतक पिछले सीजन में आया था। वहीं इस सीजन उनका प्रदर्शन बल्लेबाजी में भी उतना अच्छा नहीं रहा था। आईपीएल 2026 में वह 14 मैचों में सिर्फ 312 रन ही बना सके।

यह भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे होते, फिर कैसे राजस्थान रॉयल्स के पाले में आ गए

वैभव सूर्यवंशी को मेडन ओवर फेंकने वाला एकमात्र गेंदबाज, GT बॉलर्स को भी आज करना होगा करिश्मा

Latest Cricket News