A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ओवल टेस्ट जीत पर ऋषभ पंत ने कह दी बड़ी बात, दिल खोलकर की टीम की तारीफ

ओवल टेस्ट जीत पर ऋषभ पंत ने कह दी बड़ी बात, दिल खोलकर की टीम की तारीफ

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोट की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ पांचवां टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे। इस सीरीज में उन्होंने 4 मैचों की सात पारियों में कुल 479 रन बनाए।

Rishabh Pant- India TV Hindi
Image Source : GETTY ऋषभ पंत

Rishabh Pant Post: भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में समाप्त हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का प्रदर्शन इस सीरीज में बेहद शानदार रहा। वह चोट की वजह से सीरीज में सिर्फ चार टेस्ट मैच खेल पाए। इस बीच ओवल टेस्ट मैच में टीम इंडिया की जीत के बाद ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उस पोस्ट में उन्होंने इंग्लैंड सीरीज और अपनी टीम को लेकर बातें लिखी है।

ओवल टेस्ट मैच जीतने के बाद ऋषभ पंत ने शेयर किया पोस्ट

ऋषभ पंत ने एक्स पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि एक ऐसा दौरा जिसने हमसे बहुत कुछ मांगा और बदले में उससे भी ज्यादा दिया। मुझे गर्व है कि हमारी टीम ने हर चुनौती का सामना डटकर किया, हमने खुद को हालातों के साथ ढाला और हमारी टीम लगातार लड़ती रही। देश का प्रतिनिधित्व करना हमारे टीम के खिलाड़ियों के लिए सबकुछ है, इसके लिए हम अपनी पूरी ताकत झोंक देते हैं और इस पर हमें गर्व भी है। हमारे शानदार सपोर्ट स्टाफ और उन सभी फैंस का बड़ा धन्यवाद, जिन्होंने पूरे समय हमारा साथ दिया। यह टीम जीत की भूखी है, एकजुट है और भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने के लिए तैयार है।

टूटे हुए पैर के साथ बैटिंग करने उतरे थे ऋषभ पंत

पंत ने अपने इस पोस्ट में पैर की चोट की फोटो भी शेयर की है, जिसमें उनके दाहिने पैर में काफी सूजन नजर आ रही है और उंगली पर पट्टी बंधी हुई है। इसी उंगली के पास उनका फ्रैक्चर हुआ था। चोट लगने के बावजूद ऋषभ पंत चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। उनके इस जज्बे की हर किसी ने तारीफ की थी।

ऋषभ पंत के बल्ले से आए खूब रन

बतौर बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिए यह दौरा काफी शानदार रहा। उन्होंने इस दौरे पर चार मैचों की सात पारियों में 68.43 के औसत से कुल 479 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक शामिल थे। इस सीरीज में उन्होंने 49 चौके और 17 छक्के लगाए।

यह भी पढ़ें

इंग्लैंड के बाद अब भारत की इस टीम के साथ होगी अगली टेस्ट सीरीज, खेले जाएंगे कुल इतने मैच

एशिया कप से पहले टीम इंडिया का ये खिलाड़ी फिट, जल्द ही मैदान पर आएगा नजर

Latest Cricket News