1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के बाद अब भारत की इस टीम के साथ होगी अगली टेस्ट सीरीज, खेले जाएंगे कुल इतने मैच

इंग्लैंड के बाद अब भारत की इस टीम के साथ होगी अगली टेस्ट सीरीज, खेले जाएंगे कुल इतने मैच

 Published : Aug 04, 2025 09:37 pm IST,  Updated : Aug 04, 2025 09:41 pm IST

भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा पांचवें टेस्ट मैच में जीत दर्ज करते ही खत्म हो चुका है। भारतीय टीम के लिए सीरीज में गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया।

indian cricket team- India TV Hindi
भारतीय क्रिकेट टीम Image Source : GETTY

टेस्ट सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट में भारतीय टीम ने 6 रनों से जीत दर्ज की है और सीरीज में 2-2 से बराबरी भी हासिल कर ली। पांचवें मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत दर्ज करने के लिए इंग्लैंड को 374 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में अंग्रेजों की टीम 267 रनों पर सिमट गई। भारतीय टीम के लिए युवा प्लेयर्स ने दमदार प्रदर्शन किया। इनमें शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज और वॉशिंगटन सुंदर शामिल रहे हैं।

अब वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी भारतीय क्रिकेट टीम

इंग्लैंड के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ अक्टूबर 2025 में अपने घर पर टेस्ट सीरीज  खेलेगी। जहां भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दो मुकाबले खेलेगी। इस सीरीज में उन प्लेयर्स को बरकरार रखा जा सकता है, जिन्होंने इंग्लैंड दौरे पर दमदार खेल दिखाया है।

2 अक्टूबर से होगा पहला मुकाबला

भारतीय टीम और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 2 से 6 अक्टूबर 2025 तक खेला जाएगा। ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट 10 से 14 अक्टूबर के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। दोनों ही मैच भारतीय समयानुसार 9:30 बजे से शुरू होंगे और इन मैचों का टॉस आधे घंटे पहले होगा।

इंग्लैंड में भारतीय प्लेयर्स ने किया दमदार प्रदर्शन

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर रहे हैं। उन्होंने पांच टेस्ट मैचों में कुल 754 रन बनाए, जिसमें चार शतक शामिल रहे। उनके अलावा केएल राहुल ने 532 रन बनाए और दो शतक लगाए। दूसरी तरफ मोहम्मद सिराज ने कातिलाना गेंदबाजी का नमूना पेश किया और वह मौजूदा सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर रहे। उन्होंने कुल 23 विकेट अपने नाम किए।  जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा दोनों ने ही 14-14 विकेट हासिल किए।

यह भी पढ़ें:

कपिल देव भी हो गए पीछे, मोहम्मद सिराज से अब सिर्फ 2 भारतीय गेंदबाज रह गए आगे

जो रूट ने बना दिया एक और अद्भुत वर्ल्ड रिकॉर्ड, ये तो किसी ने सोचा ही नहीं

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल