1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जो रूट ने बना दिया एक और अद्भुत वर्ल्ड रिकॉर्ड, ये तो किसी ने सोचा ही नहीं

जो रूट ने बना दिया एक और अद्भुत वर्ल्ड रिकॉर्ड, ये तो किसी ने सोचा ही नहीं

 Published : Aug 04, 2025 06:47 pm IST,  Updated : Aug 04, 2025 06:47 pm IST

Joe Root: जो रूट दुनिया के ऐसे पहले और अकेले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में एक ही गेंदबाज के खिलाफ 600 रन बना डाले हैं।

joe root- India TV Hindi
जो रूट Image Source : GETTY

 

Joe Root Record: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच टेस्ट मैचों की सीरीज बराबरी पर समाप्त हुई। यानी ना तो कोई टीम जीती और ना ही कोई टीम हारी है। पांच मैचों में से दो मुकाबले टीम इंडिया ने अपने नाम किए हैं, वहीं दो मैच इंग्लैंड की टीम जीती। एक मैच ड्रॉ रहा। हालांकि सीरीज में रिकॉर्ड कई सारे बने, जिन्हें गिनते गि​नते लोग थक भी गए। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने एक ऐसा रिकॉर्ड भी बना दिया है, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था। 

जो रूट ने इंग्लैंड के लिए इस सीरीज में बनाए सबसे ज्यादा रन

जो रूट के लिए भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज काफी अच्छी रही, उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी कर अपनी टीम को जीत दिलाने का काम किया। जो रूट ने इस सीरीज में कुल पांच मैच खेलकर 537 रन बनाए हैं। उन्होंने तीन शतक और एक अर्धशतक लगाने का काम किया। इस सीरीज में जो रूट का औसत 67.12 का रहा। जो रूट ने इस सीरीज में 150 रनों की पारी भी खेली। वे शुभम​न गिल के बाद इस सीरीज में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। हालांकि इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन तो जो रूट ने ही बनाए हैं। 

जो रूट ने टेस्ट में एक ही गेंदबाज के खिलाफ बना डाले 600 रन

इस बीच अगर रिकॉर्ड की बात करें तो जो रूट दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में एक ही गेंदबाज के खिलाफ 600 से ज्यादा रन बनाए हैं। जो रूट अब तक रवींद्र जडेजा के खिलाफ 600 से ज्यादा रन बना चुके हैं। इससे पहले एक ही गेंदबाज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड स्टीव स्मिथ के नाम था, जिन्होंने इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ 577 रन बनाए हैं। किसी भारतीय बल्लेबाज की बात करें तो विराट कोहली इस मामले में पहले नंबर पर आते हैं। विराट कोहली ने नाथन लॉयन के खिलाफ 573 रन बनाने काम किया है। नाथन लॉयन के ​ही खिलाफ भारत के चेतेश्वर पुजारा ने भी कोहली से थोड़े कम 571 रन बनाए हैं। 

फिलहाल नहीं हो पाएगी जो रूट की बराबरी

हालांकि इनमें से कोई भी बल्लेबाज एक गेंदबाज के खिलाफ 600 रन नहीं बना पाया है। साथ ही इसके बाद जो बल्लेबाज हैं, वो भी जल्द 600 का आंकड़ा छू पाएंगे, इसकी भी संभावना काफी कम है। स्टुअर्ट ब्रॉड रिटायर हो चुके हैं, विराट कोहली भी अब टेस्ट क्रिकेट  से संन्यास ले चुके हैं। पुजारा ने भले ही अभी तक रिटायरमेंट ना लिया हो, लेकिन वे भारतीय टीम से दूर हैं और इस बात की संभावना काफी कम है कि वे अब दोबारा वापसी कर पाएंगे। लेकिन इतना तो है ही कि जो रूट ने जो काम किया है, उसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल