A
Hindi News खेल क्रिकेट विराट और रोहित ने मिलकर किया बड़ा कारनामा, तोड़ दिया जयवर्धने और संगकारा का बड़ा रिकॉर्ड

विराट और रोहित ने मिलकर किया बड़ा कारनामा, तोड़ दिया जयवर्धने और संगकारा का बड़ा रिकॉर्ड

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 136 रन की पार्टनरशिप हुई।

Rohit Sharma & Virat Kohli- India TV Hindi Image Source : AP रोहित शर्मा & विराट कोहली

रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के दो दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 136 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी के साथ ही उन्होंने श्रीलंका के महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा का बहुत बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा है। रोहित और विराट की जोड़ी अब घर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली जोड़ी बन गई है।

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने मिलकर रच दिया नया इतिहास

वनडे क्रिकेट में घर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाली जोड़ी की बात करें तो विराट और रोहित ने मिलकर अब तक 41 पारियों में 2667 रन बनाए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने के नाम था। उन्होंने 57 पारियों में 2596 रन बनाए थे। तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के जो रूट और इयोन मोर्गन के नाम है। मोर्गन और रूट ने 38 पारियों में 2364 रन बनाए थे। वहीं भारत के सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने मिलकर घर पर वनडे क्रिकेट में 51 पारियों में 2310 रन बनाए थे।

ODI में घर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाली जोड़ी

  • 2667 - विराट कोहली और रोहित शर्मा (41 पारियां)
  • 2596 - कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने (57 पारियां)
  • 2364 - इयोन मॉर्गन और जो रूट (38 पारियां)
  • 2310 - वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर (51 पारियां)

अर्धशतक लगाकर आउट हुए रोहित शर्मा

रांची में खेले जा रहे पहले वनडे मैच की बात करें तो वहां रोहित शर्मा ने 51 गेंदों में 57 रन की बेहतरीन पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने पांच चौके और तीन छक्के लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 111.76 का रहा। उनके अलावा यशस्वी जायसवाल ने 16 गेंदों में 18 रन बनाए। वहीं रुतुराज गायकवाड़ ने 8 और वाशिंगटन सुंदर ने 11 रन का योगदान दिया। अब देखना ये होगा कि पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ कितना बड़ा टारगेट रखती है।

IND vs SA: पहले वनडे मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वॉशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेट कीपर/कप्तान), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

साउथ अफ्रीका: रयान रिकेल्टन, क्विंटन डिकॉक (विकेट कीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, टोनी डी जोर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन, नांद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन

यह भी पढ़ें

रोहित शर्मा ने चकनाचूर किया शाहिद अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बैटर

IND vs SA: ये तो हद हो गई! 19वीं बार टॉस में हार, भारत ने रांची में उतारी धाकड़ प्लेइंग 11

Latest Cricket News