IND vs SA, 1st ODI PLaying 11: 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के समापन के बाद भारत और साउथ अफ्रीका का ODI सीरीज में आमना-सामना हो रहा है। ODI सीरीज का पहला मैच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जा रहा है। इस मैच में केएल राहुल टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं क्योंकि शुभमन गिल चोटिल हैं। हालांकि, केएल राहुल की कप्तानी में भी टीम इंडिया की किस्मत नहीं बदल सकी।
19वीं बार टॉस में हार
दरअसल, साउथ अफ्रीका ने जैसे ही टॉस जीता, वैसे भारतीय टीम के नाम टॉस में लगातार 19वीं हार दर्ज हो गई। भारतीय टीम 2023 वर्ल्ड कप के फाइनल के बाद से अब तक ODI में टॉस नहीं जीत सकी है। यह किसी भी टीम का ODI में लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने का रिकॉर्ड है। आपको जानकर हैरानी होगी इस खराब लिस्ट में दूसरे पायदान पर नीदरलैंड है। नीदरलैंड ने लगातार 11 टॉस ODI में हारे थे।
जायसवाल को मिला मौका
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन की बात की जाए तो टीम में तीन तेज गेंदबाज और तीन स्पिनर हैं। यशस्वी जायसवाल अपना दूसरा ODI खेल रहे हैं। ऋतुराज गायकवाड़ को भी प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है।साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इससे साफ है कि अफ्रीकी टीम शाम की ओस का फायदा उठाने के लिए आतुर हैं, ताकि बल्लेबाजों के लिए आसानी हो सके। साउथ अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग इलेवन में सिर्फ एक स्पिनर को शामिल किया है। टीम में चार तेज गेंदबाज हैं, जबकि टेम्बा बवूमा और केशव महाराज को आराम दिया गया है। टेम्बा बावुमा की जगह एडन मारक्रम पहले ODI में कप्तानी का जिम्मा संभाल रहे हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI: रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडन मारक्रम (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन, नंद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन।
भारत की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
यह भी पढ़ें:
IND vs SA: रोहित शर्मा लगा सकते हैं रिकॉर्ड्स की झड़ी, खतरे में सचिन तेंदुलकर का बहुत बड़ा कीर्तिमान
श्रेयस अय्यर चोटिल अब नंबर-4 पर कौन उतरेगा, इन 2 प्लेयर्स के बीच टक्कर; जानें किसका रिकॉर्ड बेहतर