India vs South Africa 1st ODI: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को करारी हार झेलनी पड़ी थी। अब टेस्ट सीरीज की हार को पीछे छोड़ते हुए भारतीय टीम वनडे में एक नई शुरुआत करना चाहेगी। इस सीरीज में चोटिल होने की वजह से स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को मौका नहीं मिला है। गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने उनके बारे में बताया था कि वह तेजी के साथ रिकवर हो रहे हैं। लेकिन टीम मैनेजमेंट के सामने सबसे बड़ी समस्या यही है कि अब नंबर-4 पर कौन उतरेगा। ESPNक्रिकइंफो के मुताबिक इसके लिए टीम में ऋषभ पंत और तिलक वर्मा के रूप में दो बल्लेबाज मौजूद हैं।
ऋषभ पंत के नाम वनडे में दर्ज हैं एक शतक
ऋषभ पंत ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वनडे में साल 2018 में डेब्यू किया था। इसके बाद से उन्होंने 31 वनडे मैचों में कुल 871 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक निकले हैं। कार एक्सीडेंट के बाद पंत वनडे में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए हैं और उन्होंने पिछला वनडे मैच अगस्त 2024 में खेला था।
तिलक वर्मा ने खेले हैं सिर्फ चार वनडे मैच
तिलक वर्मा को जब भी मौका मिला है। उन्होंने उस मौके को दोनों हाथों से लपका है। पिछले कुछ समय से वह टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और दमदार खेल दिखा रहे हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए वनडे क्रिकेट में साल 2023 में डेब्यू किया था। इसके बाद से उन्होंने 4 वनडे मैचों में 68 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं।
ऋषभ पंत को मिल सकता है मौका
ऋषभ पंत ने तिलक वर्मा से ज्यादा वनडे मैच भी खेले हैं और उनसे ज्यादा रन भी बनाए हैं। उनका तिलक से वनडे में रिकॉर्ड बेहतर है। पंत के पास काफी अनुभव है, जो भारतीय टीम के काम आ सकता है। ऐसे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में कप्तान केएल राहुल और टीम मैनेजमेंट प्लेइंग इलेवन में पंत को मौका दे सकता है।
भारत की वनडे टीम:
केएल राहुल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह।
यह भी पढ़ें:
Tri Series 2025: पाकिस्तान के लिए हीरो बने ये प्लेयर्स, तोड़ा खुद का ही सालों पुराना कीर्तिमान