भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का आगाज पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के लिए अच्छा नहीं रहा है। वे डक यानी शून्य पर आउट हो गए हैं। उम्मीद की जा रही थी कि पांच मैचों की इस सीरीज के पहले ही मैच में रोहित शर्मा धमाका करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। करीब तीन साल बाद रोहित को ऐसा दिन देखना पड़ा है, जब वे वनडे में बिना खाता खोले ही वापस लौट गए हैं। उनके लिए काइल जेमिसन काल बनकर सामने आए हैं।
छह बॉल खेलकर भी नहीं खुला रोहित का खाता, पहले ही ओवर लौटे वापस
रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बिना खाता खोले ही शून्य पर आउट हो गए। जब न्यूजीलैंड ने अपनी पारी में 185 रन बनाए और भारत के सामने 186 रनों का लक्ष्य था तो उम्मीद थी कि रोहित और गिल ही मिलकर इसे हासिल लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने काइल जेमिसन को पहला ओवर दिया। पहली पांच बॉल पर उन्होंने कोई रन नहीं दिया। आखिरी बॉल पर जैसे ही रोहित ने रन बनाने की कोशिश की, वे आउट हो गए। हालांकि इस दौरान एक वाइड बॉल जेमिसन ने डाल दी थी, इसलिए पहले ओवर में एक विकेट और एक रन भारत के खाते में नजर आया।
काइल जेमिसन के सामने रोहित लाचार
काइल जेमिसन के सामने रोहित शर्मा ने अब तक 6 परियां खेली हैं। इस दौरान 48 बॉल पर वे 71 रन ही बना सके और तीन बार वे आउट हुए हैं। यानी माना जाना चाहिए कि रोहित को जेमिसन के सामने उन्हें दिक्कत होती है। पहली पांच बॉल पर रन नहीं बनने के कारण ही रोहित पर दबाव आया और वे अपना विकेट गवां बैठे।
साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शून्य पर आउट हुए थे रोहित शर्मा
इससे पहले रोहित शर्मा साल 2023 में शून्य पर आउट हुए थे। चेन्नई में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 8 अक्टूबर 2023 को वनडे मैच था, तब भी वे अपना खाता नहीं खोल पाए थे, उसके बाद जाकर उन्हें ऐसा दिन देखना पड़ा है। हालांकि ये सीरीज पांच मैचों की है और रोहित के पास अभी चार और मैच बचे हुए हैं। उसमें देखना होगा कि उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।
यह भी पढ़ें
विराट कोहली ने स्लिप में पकड़ा अद्भुत, ध्वस्त किया एमएस धोनी का रिकॉर्ड, देखें VIDEO
रोहित शर्मा की करिश्माई फील्डिंग! 39 की उम्र में भी दिखाई बेमिसाल फिटनेस, डेरिल मिचेल को किया रन आउट, देखें VIDEO
Latest Cricket News