1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऋषभ पंत ने आखिर रोहित शर्मा से मंगवाई क्या विश? दोनों का सामने आया मजेदार VIDEO

ऋषभ पंत ने आखिर रोहित शर्मा से मंगवाई क्या विश? दोनों का सामने आया मजेदार VIDEO

IND vs SA: रायपुर में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे मैच के दौरान रोहित शर्मा और ऋषभ पंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें पंत बाउंड्री लाइन पर खड़े होकर रोहित से कुछ बात कर रहे थे।

Rohit Sharma- India TV Hindi
Image Source : AP रोहित शर्मा

भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ के खिलाफ जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 358 रनों का स्कोर बनाया था, जिसका पीछा अफ्रीकी टीम ने 49.2 ओवर्स में कर लिया। वहीं रायपुर में खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का इनिंग ब्रेक के दौरान बाउंड्री लाइन पर दोनों की बातचीत का एक मजेदार वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित से पंत कुछ विश मांगने के लिए कहते हुए दिखाई दिए।

पंत ने इस वजह से रोहित से कहा विश मांगे

रायपुर वनडे मैच में जब साउथ अफ्रीका टीम की पारी शुरू होने वाली थी तो उस समय सभी भारतीय खिलाड़ी बाउंड्री लाइन के पास बने डग आउट में थे। इसी दौरान रोहित शर्मा और ऋषभ पंत कुछ बात करते हुए दिखाई दिए। ऋषभ ने इसी बातचीत के दौरान रोहित की आंख से गिरी हुई पलक को देखा। पंत ने उसे अपने हाथ पर लेने के बाद उसे रोहित को दिया और फिर उनसे विश मांगने के लिए कहा। रोहित ने भी बिना देर लगाए विश मांगी। इस मुकाबले को लेकर बात की जाए तो रोहित का बल्ले से खास कमाल देखने को नहीं मिला जिसमें उन्हें शुरुआत तो अच्छी मिली थी लेकिन 14 के निजी स्कोर पर वह नांद्रे बर्गर की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।

टीम इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप जर्सी को रोहित ने किया लॉन्च

साउथ अफ्रीका के खिलाफ रायपुर वनडे मैच में जब भारतीय टीम की पारी खत्म हुई तो उसके बाद टीम इंडिया की अगले साल 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की जर्सी को भी लॉन्च किया। इस दौरान रोहित के साथ उस समय बीसीसीआई अधिकारियों के अलावा तिलक वर्मा भी मौजूद थे जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद होने वाली टी20 सीरीज में भी टीम इंडिया की स्क्वाड का हिस्सा हैं। टीम इंडिया इस बार टी20 वर्ल्ड कप में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी जिसमें उसका पहला मुकाबला यूएसए की टीम के खिलाफ होगा। वहीं 15 फरवरी को भारतीय टीम का सामना पाकिस्तानी टीम से होगा।

ये भी पढ़ें

T20I सीरीज के लिए हुआ स्क्वॉड का ऐलान, हार्दिक की हुई वापसी, गिल को लेकर लिया गया ये फैसला

भारतीय खिलाड़ी ने अचानक किया रिटायरमेंट का ऐलान, वर्ल्ड कप स्क्वाड का रहा है हिस्सा

Latest Cricket News