1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय खिलाड़ी ने अचानक किया रिटायरमेंट का ऐलान, वर्ल्ड कप स्क्वाड का रहा है हिस्सा

भारतीय खिलाड़ी ने अचानक किया रिटायरमेंट का ऐलान, वर्ल्ड कप स्क्वाड का रहा है हिस्सा

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Dec 03, 2025 06:57 pm IST,  Updated : Dec 03, 2025 06:57 pm IST

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा जिन्होंने साल 2013 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था, उन्होंने अब क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है।

Mohit Sharma- India TV Hindi
मोहित शर्मा Image Source : PTI

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा जिन्होंने साल 2015 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला खेला था, उन्होंने 3 दिसंबर को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। मोहित शर्मा पिछले काफी समय से आईपीएल में जरूर खेलते हुए नजर आ रहे थे, जिसमें वह पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स टीम हिस्सा थे, लेकिन अगले सीजन के लिए होने वाले प्लेयर ऑक्शन से पहले उन्हें फ्रेंचाइजी ने रिलीज करने का फैसला लिया। ऐसे में अब मोहित शर्मा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट के जरिए सभी फैंस को दी।

मैं अपनी इस जर्नी में सभी को सपोर्ट के लिए धन्यवाद देता हूं

मोहित शर्मा जो साल 2014 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप और साल 2015 में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की स्क्वाड का हिस्सा थे उन्होंने अपने रिटायरमेंट को लेकर किए गए पोस्ट में लिखा कि आज मैं क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से अपने रिटायरमेंट का ऐलान करता हूं। हरियाणा की तरफ मेरे खेलने के सफर की शुरुआत हुई थी, जिसके बाद मुझे टीम इंडिया की जर्सी पहनने का मौका मिला और उसके बाद मैं आईपीएल में भी खेला। मेरे लिए ये सफर किसी सपने के सच होने से कम नहीं था। मेरे इस सफर के दौरान हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन ने मेरा काफी साथ दिया जिसमें मैं उनका इसके लिए आभारी रहूंगा, जिसमें खासकर अनिरुद्ध सर का बहुत-बहुत शुक्रिया जिनके लगातार गाइडेंस और मुझ पर विश्वास ने मेरे लिए लगातार आगे की राह को आसान किया और इसे मैं कभी शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं।

अपने पोस्ट में मोहित ने आगे लिखा कि मैं बीसीसीआई, मेरे कोच, मेरे साथी खिलाड़ी, IPL फ्रेंचाइजी, सपोर्ट स्टाफ और मेरे सभी दोस्तों को उनके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मैं इस मौके पर अपनी पत्नी का खास शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने हमेशा मेरे मूड स्विंग्स और गुस्से को संभाला और हर चीज में मेरा साथ दिया।

ऐसा रहा है मोहित शर्मा का करियर

इंटरनेशनल क्रिकेट में मोहित शर्मा को टीम इंडिया की तरफ से वनडे और टी20 में खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 26 वनडे मैचों में 32.9 के औसत से कुल 31 विकेट हासिल किए, जिसमें उनका एक मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 22 रन देकर 4 विकेट है। टी20 इंटरनेशनल में मोहित शर्मा ने कुल 8 मुकाबले खेले और उसमें उन्होंने 30.83 के औसत से 6 विकेट हासिल किए। आईपीएल में मोहित शर्मा चार टीमों का हिस्सा रहे हैं, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स का नाम शामिल है। मोहित ने आईपीएल में कुल 120 मैच खेले जिसमें उन्होंने 26.22 के औसत से कुल 134 विकेट हासिल किए हैं।

ये भी पढ़ें

रोहित शर्मा ने फिर किया कमाल, 14 रन बनाकर भी इंटरनेशनल क्रिकेट में छुआ बड़ा मुकाम, द्रविड़ को पछाड़ा

गाबा टेस्ट में स्टीव स्मिथ कर सकते हैं बहुत बड़ा कारनामा, डॉन ब्रैडमैन के बाद ऐसा करने वाले बनेंगे दूसरे बल्लेबाज

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल