Rohit Sharma Update: आईपीएल 2024 के 24वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना पंजाब किंग्स से हो रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं। दरअसल रोहित को RCB के खिलाफ पिछले मैच में हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी, जिस वजह से वह इस मैच से बाहर हैं। पंजाब के खिलाफ टॉस के दौरान हार्दिक पांड्या ने बताया कि रोहित अगले मैचों से भी बाहर हो सकते हैं। ऐसे में वह कब तक मैदान पर वापसी कर पाएंगे इसको लेकर अभी कुछ भी कहना मुश्किल है।
रोहित शर्मा को लेकर हार्दिक ने दिया बड़ा अपडेट
पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान टॉस के वक्त हार्दिक पांड्या ने कहा कि रोहित पिछले मैच से बाहर हैं। उन्हें अभी फिट होने के लिए कुछ मैचों का वक्त लगेगा। कुछ दिनों के बाद हम देखेंगे कि वह कैसा महसूस कर रहे हैं और मैच खेलने के लिए फिट हैं या नहीं। इसके साथ ही हार्दिक ने ये भी बताया कि मिचेल सैंटनर भी बीमार होने की वजह से इस मैच से बाहर हैं। ऐसे में इस मैच के लिए मुंबई ने प्लेइंग XI में दो बदलाव किए हैं। रोहित की जगह क्विंटन डी कॉक टीम में वापस आए हैं और उन्होंने एक नए प्लेयर मयंक रावत को मौका दिया है।
टीम के प्रदर्शन को लेकर हार्दिक पांड्या ने क्या कहा?
इस सीजन अपने टीम के प्रदर्शन को लेकर हार्दिक पांड्या ने कहा कि मुझे लगता है कि हमने ठीक-ठाक क्रिकेट खेला है। बस बात यह है कि कुछ ओवरों में या ये कहें कि हम कुछ मौकों का फायदा नहीं उठा पाए। जिस वजह से हमें लगातार हार का सामना करना पड़ा है। ये एक नया मैच है और हम इस मैच में हर एक मैच मोमेंट्स को अपने पक्ष में रखने की कोशिश करेंगे और उम्मीद है कि अंत में नतीजा हमारे पक्ष में रहेगा।
MI के खिलाफ मैच में पंजाब किंग्स ने जीता टॉस
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे इस मैच की बात करें तो वहां पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता और उन्होंने मुंबई को पहले बल्लेबाजी करने के लिए कहा है। मुंबई के बल्लेबाज यहां 20 ओवर खेलकर पंजाब के सामने एक बड़ा टारगेट रखना चाहेंगे। आपको बता दें कि पंजाब ने इस मैच के लिए अपने प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया है।
MI vs PBKS मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह
यह भी पढ़ें
Khaleel Ahmed Replacement: 3 प्लेयर्स जो SRH के खिलाफ मैच में खलील अहमद को कर सकते हैं रिप्लेस
CSK के साथ हैदराबाद के लिए रवाना हुए MS Dhoni, क्या खेलेंगे SRH के खिलाफ मुकाबला?
Latest Cricket News