A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा ने IPL 2026 सीजन की धुरंधर शुरुआत, विराट कोहली को इस मामले में छोड़ा पीछे

रोहित शर्मा ने IPL 2026 सीजन की धुरंधर शुरुआत, विराट कोहली को इस मामले में छोड़ा पीछे

MI vs KKR: रोहित शर्मा ने आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत काफी धमाकेदार अंदाज में की है, जिसमें उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ 38 गेंदों में 78 रनों की पारी खेलने के साथ विराट कोहली को एक खास मामले में पीछे छोड़ दिया है।

Rohit Sharma- India TV Hindi
Image Source : AP रोहित शर्मा

आईपीएल 2026 सीजन में भारतीय क्रिकेट के 2 सुपरस्टार खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर फैंस की सबसे ज्यादा नजरें हैं। इसमें कोहली ने जहां सीजन की शुरुआत शानदार की है तो वहीं रोहित शर्मा भी ऐसा ही करने में कामयाब रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 221 रनों का टारगेट मिला था, जिसमें रोहित शर्मा के बल्ले से सिर्फ 38 गेंदों में 78 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली। हिटमैन रोहित शर्मा अपनी इस पारी के दम पर विराट कोहली के एक खास मामले में भी पीछे छोड़ने में भी कामयाब रहे।

रोहित आईपीएल में एक टीम के खिलाफ बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रोहित शर्मा का आईपीएल में हमेशा बल्ले से बेहतरीन रिकॉर्ड देखने को मिला है, जिसको उन्होंने इस मैच में भी जारी रखा। रोहित शर्मा ने केकेआर के खिलाफ इस मुकाबले में अपनी 78 रनों की बेहतरीन पारी में 6 चौके लगाने के साथ 6 छक्के भी लगाए। अब रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं, जिसमें उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ा है। रोहित के नाम केकेआर के खिलाफ कुल 1161 रन दर्ज हैं, जबकि विराट कोहली जो दूसरे नंबर पर आ गए हैं उन्होंने आईपीएल में पंजाब किंग्स के खिलाफ कुल 1159 रन बनाए हैं।

आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • रोहित शर्मा - 1161 रन बनाम केकेआर
  • विराट कोहली - 1159 रन बनाम पंजाब किंग्स
  • विराट कोहली - 1146 रन बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
  • डेविड वॉर्नर - 1134 रन बनाम पंजाब किंग्स
  • विराट कोहली - 1130 रन बनाम दिल्ली कैपिटल्स
  • डेविड वॉर्नर - 1093 रन बनाम केकेआर

आईपीएल में रोहित इस मामले में बने सिर्फ चौथे खिलाड़ी

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में रोहित शर्मा ने जैसे ही अपनी फिफ्टी पूरी की उसी के साथ वह आईपीएल के इतिहास में 50 फिफ्टी प्लस स्कोर करने वाले अब तक के सिर्फ चौथे खिलाड़ी बन गए। रोहित से पहले ये कारनामा विराट कोहली, डेविड वॉर्नर और शिखर धवन कर चुके हैं, जिसमें कोहली 72 फिफ्टी प्लस स्कोर के साथ पहले नंबर पर काबिज हैं। रोहित शर्मा अपने आईपीएल इतिहास के करियर में पहली बार पावरप्ले में फिफ्टी भी पूरे करने में कामयाब हो सके, जिसमें उन्होंने सिर्फ 23 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया था, जिसमें ये उनकी सबसे आईपीएल में अब तक की सबसे तेज फिफ्टी भी है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी

  • विराट कोहली - 72 फिफ्टी प्लस स्कोर
  • डेविड वॉर्नर - 66 फिफ्टी प्लस स्कोर
  • शिखर धवन - 53 फिफ्टी प्लस स्कोर
  • रोहित शर्मा - 50 फिफ्टी प्लस स्कोर
  • केएल राहुल - 45 फिफ्टी प्लस स्कोर

ये भी पढ़ें

CSK को लगा एक और बड़ा झटका, धोनी के बाद अब ये धाकड़ खिलाड़ी भी शुरुआती मैचों से हुआ बाहर

सुनील नरेन ने IPL इतिहास में हासिल किया बड़ा मुकाम, कायरन पोलार्ड को पीछे छोड़ पहुंचे नंबर-1 की पोजीशन पर

Latest Cricket News