1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने पूरा किया खास 'शतक', ODI क्रिकेट में हासिल बड़ा मुकाम

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने पूरा किया खास 'शतक', ODI क्रिकेट में हासिल बड़ा मुकाम

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में कमाल की फील्डिंग की है और दो कैच पकड़े हैं। इसी के साथ उन्होंने खास मुकाम हासिल कर लिया है।

rohit sharma- India TV Hindi
Image Source : GETTY रोहित शर्मा

Rohit Sharma Catch In ODI Cricket: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 236 रन बनाए हैं। मैच में भारतीय गेंदबाजी ने अच्छी बॉलिंग की और उनका फील्डर्स ने बेहतरीन साथ निभाया और अहम कैच पकड़े। श्रेयस अय्यर, विराट कोहली और रोहित शर्मा अपनी फील्डिंग से प्रभावित करने में सफल रहे हैं।

रोहित शर्मा ने लिया वनडे क्रिकेट में 100वां कैच

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में दो कैच पकड़े हैं। उन्होंने हर्षित राणा की गेंद पर मिचेल ओवन का कैच पकड़ा, जो एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर नाथन एलिस का कैच लपका, जो 16 रन बनाकर आउट हुए। दो कैच लेते ही रोहित के वनडे क्रिकेट में कुल 100 कैच पूरे हो गए हैं और उन्होंने खास शतक पूरा कर लिया है।

दिग्गजों के क्लब में हुई रोहित की एंट्री

रोहित शर्मा भारत के लिए 100 या उससे ज्यादा कैच लेने वाले कुल छठे भारतीय बने हैं। उनसे पहले विराट कोहली, मोहम्मद अजहरूद्दीन, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सुरेश रैना यह मुकाम हासिल कर चुके हैं। अब रोहित की दिग्गजों के क्लब में एंट्री हुई है।

भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर्स:

भारतीय फील्डर्स कैच
विराट कोहली 163
मोहम्मद अजरूद्दीन 156
सचिन तेंदुलकर 140
राहुल द्रविड़ 124
सुरेश रैना 102
रोहित शर्मा 100

जैक कैलिस से आगे निकल गए विराट कोहली

मैच में विराट कोहली ने भी दो कैच पकड़े हैं। उन्होंने मैथ्यू शॉर्ट और कूपर कोनोली के विकेट झटके हैं और इसी के साथ वह इंटरनेशनल क्रिकेट में कैच लेने के मामले में साउथ अफ्रीका के दिग्गज जैक कैलिस से आगे निकल गए हैं। कोहली के नाम पर अब इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 339 कैच हो गए हैं। वहीं कैलिस के नाम पर इंटरनेशनल क्रिकेट में 338 कैच दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें:

क्रिकेट फैंस के लिए आई अच्छी खबर, विदेशी लीग में इस देश के खिलाड़ियों के खेलने का रास्ता हुआ साफ

हौसले को सलाम! श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अद्भुत कैच, खुद को भी कर लिया चोटिल; फिर भी नहीं छोड़ी गेंद

Latest Cricket News