1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट फैंस के लिए आई अच्छी खबर, विदेशी लीग में इस देश के खिलाड़ियों के खेलने का रास्ता हुआ साफ

क्रिकेट फैंस के लिए आई अच्छी खबर, विदेशी लीग में इस देश के खिलाड़ियों के खेलने का रास्ता हुआ साफ

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Oct 25, 2025 12:28 pm IST,  Updated : Oct 25, 2025 12:28 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को राहत दी है। PCB ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के विदेशी लीग में खेलने का रास्ता साफ कर दिया है।

Babar Azam and Shaheen Afridi - India TV Hindi
बाबर आजम और शाहीन अफरीदी Image Source : GETTY

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और बिग बैश लीग यानी BBL क्लबों के लिए राहत की खबर आई है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने खिलाड़ियों को विदेशी फ्रेंचाइजी T20 लीग में खेलने की परमिशन दे दी है, जिससे पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद रियाज जैसे खिलाड़ियों का  बिग बैश लीग में खेलने का रास्ता साफ हो गया है।

PCB ने वापस लिया फैसला

बता दें, पिछले महीने PCB ने सभी खिलाड़ियों के नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) सस्पेंड कर दिए थे, जो देश के बाहर T20 लीग में खेलने के इच्छुक थे। यह निर्णय एशिया कप फाइनल में भारत के खिलाफ रोमांचक हार के अगले दिन लिया गया था। इस कदम ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और बिग बैश लीग के क्लबों के लिए बड़ा झटका दिया था, क्योंकि कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों का कॉन्ट्रैक्ट पहले से था।

SEN रेडियो की रिपोर्ट के अनुसार अब इस समस्या का समाधान हो गया है। ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार टॉम मॉरिस ने कहा कि लगभग तीन हफ्ते पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने स्टार खिलाड़ियों के एजेंटों को ईमेल किया था कि उनके नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट रोक दिए जाएंगे। पाकिस्तान बोर्ड भी भारत की तरह अपने खिलाड़ियों को बिग बैश या किसी भी विदेशी फ्रेंचाइजी लीग में खेलने की अनुमति नहीं देगा। इससे बिग बैश और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में हलचल मच गई, क्योंकि 8 क्लबों में से सात के पास एक-एक पाकिस्तानी खिलाड़ी अनुबंधित था।

BBL में खेलने का रास्ता हुआ साफ

उन्होंने आगे कहा कि हमने और जांच की और पाया कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने PCB से संपर्क किया था। अब PCB ने साफ कर दिया है कि ये सात खिलाड़ी बिग बैश में खेल सकते हैं और इसमें कोई बदलाव नहीं है। इस पूरे विवाद के पीछे की प्रक्रिया शायद हम कभी नहीं जान पाएंगे, लेकिन जो बात तय है वह यह है कि ये स्टार्स इस समर खेल सकते हैं। सोचिए, 29 सितंबर को ईमेल आया कि वे इस सीजन नहीं खेल सकते, उस समय पैनिक का माहौल हो गया था। लेकिन अब संकट टल गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के फैसले के बाद बिग बैश लीग के फैंस और टीमों को राहत मिली है और पाकिस्तानी खिलाड़ी आगामी सीजन में खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

(PTI Inputs)

यह भी पढ़ें:

तीसरे ODI में क्यों नहीं खेल रहे नितीश कुमार रेड्डी? BCCI ने दिया बड़ा अपडेट

कप्तान शुभमन गिल ने करवाई इन 2 प्लेयर्स की वापसी, क्लीन स्वीप से बचने के लिए लिया बड़ा फैसला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल