1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित-विराट के सामने रहेगी ये सबसे बड़ी चुनौती, दिग्गज भारतीय बल्लेबाज ने किया खुलासा

रोहित-विराट के सामने रहेगी ये सबसे बड़ी चुनौती, दिग्गज भारतीय बल्लेबाज ने किया खुलासा

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

virat kohli rohit sharma- India TV Hindi
Image Source : AP रोहित शर्मा और विराट कोहली

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज में हिस्सा लिया था। इस सीरीज में रोहित ने अच्छा खेल भी दिखाया था और प्लेयर ऑफ द सीरीज बने थे। ये दोनों खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलना चाहते हैं। इसके लिए दोनों को आगामी हर वनडे सीरीज में दमदार प्रदर्शन करना होगा। अब इस पर चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि अपने इंटरनेशनल करियर के आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुके दोनों दिग्गजों के लिए लंबे ब्रेक के बाद लय हासिल करना चुनौतीपूर्ण होगा। दोनों खिलाड़ी टेस्ट और T20I क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

चेतेश्वर पुजारा ने कही ये बात

चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि दोनों के लिए हर सीरीज अहम होगी क्योंकि अगर आप एक ही फॉर्मेट खेल रहे हैं तो खेल से जुड़े रहना अहम है। दोनों ब्रेक के बाद खेलेंगे तो यह अधिक चुनौतीपूर्ण होगा। मुझे एक ही फॉर्मेट खेलने का अनुभव है जिसके आधार पर मैं कह सकता हूं कि लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने पर लय हासिल करना अहम होता है। सफेद गेंद के क्रिकेट में यह आसान होता है।

तीसरे वनडे मैच में रोहित ने लगाया था शतक

चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि उम्र के कारण उन्हें और मेहनत करनी होगी जो वे कर रहे हैं। उन्होंने रन बनाए हैं और उम्मीद है कि वे 2027 विश्व कप तक खेलते रहेंगे। 38 साल के रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में 73 और तीसरे में नाबाद 121 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरिज का पुरस्कार जीता। वहीं कोहली ने तीसरे मैच में नाबाद 74 रन बनाए थे।

रांची के मैदान पर खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला

अब रोहित शर्मा और विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे। सीरीज का पहला मुकाबला 25 नवंबर को रांची के मैदान पर खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच रायपुर के क्रिकेट ग्राउंड में होगा। वहीं तीसरा और आखिरी मैच 6 दिसंबर को विशाखापट्टनम के क्रिकेट ग्राउंड में होगा।

(Input: PTI)

यह भी पढ़ें:

भारत की प्लेइंग इलेवन को लेकर फंसे कप्तान शुभमन गिल, मोहम्मद शमी को लेकर काट गए कन्नी

टेस्ट सीरीज से पहले आई बुरी खबर, तेज गेंदबाज को लगी चोट

Latest Cricket News