A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बेकार गई रोमारियो शेफर्ड की तूफानी पारी, इमरान ताहिर की टीम को पहली बार देखना पड़ा ऐसा दिन

बेकार गई रोमारियो शेफर्ड की तूफानी पारी, इमरान ताहिर की टीम को पहली बार देखना पड़ा ऐसा दिन

इमरान ताहिर CPL 2025 में गुयाना अमेजन वॉरियर्स की कप्तानी कर रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम को सेंट लुसिया किंग्स के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा है।

Imran Tahir- India TV Hindi
Image Source : GETTY इमरान ताहिर

कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2025 के 13वें मुकाबले में इमरान ताहिर की कप्तानी वाली गुयाना अमेजन वॉरियर्स का सामना डेविड वीजे की टीम सेंट लुसिया किंग्स से हुआ। इस मैच में गुयाना की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 202 रन बनाए और इस टारगेट को सेंट लुसिया की टीम ने 4 विकेट रहते हासिल कर लिया। CPL की इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब गुयाना की टीम को 200+ रन बनाने के बाद भी हार का सामना करना पड़ा।

रोमारियो शेफर्ड के बल्ले से निकला तूफानी अर्धशतक

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुयाना की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सिर्फ 47 के स्कोर तक टीम के टॉप-4 बल्लेबाज आउट हो चुके थे। हालांकि अंत के ओवर में रोमारियो शेफर्ड, इफ्तिखार अहमद और ड्वेन प्रिटोरियस ने अच्छी पारियां खेलकर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचा दिया। रोमारियो शेफर्ड ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 73 रन (34 गेंद) बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 7 बड़े-बड़े छक्के जड़ दिए। इफ्तिखार ने 27 गेंदों पर 33 और प्रिटोरियस ने 6 गेंदों पर 18 रन का योगदान दिया।

एकीम ऑगस्टे ने सेंट लुसिया के लिए खेली मैच विनिंग पारी

203 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी सेंट लुसिया की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। जॉनसन चार्ल्स के रूप में टीम को पहला झटका लगा, जो 13 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद टिम सीफर्ट और एकीम ऑगस्टे ने मिलकर टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। सीफर्ट ने 24 गेंदों पर 37 और एकीम ऑगस्टे ने 35 गेंदों पर 73 रन बनाए और वो टीम के टॉप रन स्कोरर रहे। इसके बाद टिम डेविड (25) आरोन जॉन्स (16) और डेविड वीजे (10) ने कुछ उपयोगी पारियां खेलकर टीम को जीत दिलाई। सेंट लुसिया की टीम ने 18.1 ओवर में 203 रन बनाकर एक आसान जीत हासिल की।

पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंची सेंट लुसिया की टीम

इस जीत के साथ ही सेंट लुसिया किंग्स की टीम 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। उनकी टीम न अब तक 5 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 2 में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दो मैचों का नतीजा नहीं आया है। गुयाना की टीम तीन मैचों में 4 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। उन्होंने अब तक दो मैच जीते हैं और एक में हार का सामना किया है।

यह भी पढ़ें

6,6,6,6; बुची बाबू टूर्नामेंट में आया ऋतुराज गायकवाड़ का तूफान, टी-20 अंदाज में की बल्लेबाजी

डेब्यू मैच में इस गेंदबाज ने हैट्रिक लेकर किया कमाल, संजू सैमसन की टीम को मिली पहली हार

Latest Cricket News