1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डेब्यू मैच में इस गेंदबाज ने हैट्रिक लेकर किया कमाल, संजू सैमसन की टीम को मिली पहली हार

डेब्यू मैच में इस गेंदबाज ने हैट्रिक लेकर किया कमाल, संजू सैमसन की टीम को मिली पहली हार

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Aug 27, 2025 09:11 am IST,  Updated : Aug 27, 2025 09:13 am IST

केरल क्रिकेट लीग (KCL) 2025 के 11वें मैच में थ्रिसूर टाइटंस ने कोच्चि ब्लू टाइगर्स को 5 विकेट से हराया। इस मैच में थ्रिसूर के एक गेंदबाज ने हैट्रिक लेने का कारनामा किया।

Sanju Samson- India TV Hindi
संजू सैमसन Image Source : GETTY

केरला क्रिकेट लीग के 11वें मैच में थ्रिसूर टाइटंस का सामना कोच्चि ब्लू टाइगर्स से हुआ। इस मैच में थ्रिसूर की टीम 5 विकेट से जीत दर्ज करने में कामयाब रही। यह इस सीजन कोच्चि ब्लू टाइगर्स की टीम की पहली हार है। इस मैच में थ्रिसूर की टीम के लिए सबसे बड़े हीरो उनके गेंदबाज अजिनास के रहे, उन्होंने इस मैच में हैट्रिक सहित पांच विकेट हॉल अपने नाम किया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। आपको बता दें कि यह उनका डेब्यू मैच था।

संजू सैमसन ने बनाए 89 रन

मैच की बात करें तो थ्रिसूर टाइटंस की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कोच्चि की तरफ से इस मैच में संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दी। कोच्चि के बल्लेबाज इस मैच के दौरान अच्छी लय में नजर आ रहे थे, लेकिन एक अजिनास के ने अपने एक ओवर से पूरे मैच का रूख पलट दिया। उन्होंने 18वें ओवर में हैट्रिक लेकर कोच्चि को बैकफुट पर धकेल दिया।

अजिनास ने संजू सैमसन सहित इन बल्लेबाजों को किया आउट

अजिनास ने 18वें ओवर में लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लिए, जिसमें संजू सैमसन जेरिन पीएस और मोहम्मद आशिक जैसे बल्लेबाज के विकेट शामिल थे। इस हैट्रिक से पहले भी वह दो विकेट ले चुके थे। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 30 रन देकर 5 विकेट झटके। उनकी इसी गेंदबाजी के बदौलत कोच्चि की टीम 20 ओवर में 188 रन ही बना सकी।

थ्रिसूर टाइटंस की टीम ने आसानी से हासिल किया लक्ष्य

189 रनों के टारगेट को थ्रिसूर की टीम ने 5 विकेट गंवाकर आसानी से हासिल कर लिया। टीम की तरफ से अहमद इमरान ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाए। उन्होंने अपनी 40 गेंदों की पारी में 7 चौके और 4 छक्के लगाए। उनके अलावा लोअर ऑर्डर में कप्तान सिजोमोन जोसेफ और अर्जुन ए.के. ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। इसी वजह से थ्रिसूर टाइटंस की टीम आखिरी गेंद पर मैच जीतने में कमायब रही।

यह भी पढ़ें

6,6,6,6; बुची बाबू टूर्नामेंट में आया ऋतुराज गायकवाड़ का तूफान, टी-20 अंदाज में की बल्लेबाजी

एक और खिलाड़ी ने किया टीम बदलने का फैसला, 2019 वर्ल्ड कप में थे टीम इंडिया का हिस्सा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल