1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RCB vs GT Pitch Report: बेंगलुरु में बल्लेबाजों का होगा दबदबा या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें चिन्नास्वामी की पिच रिपोर्ट

RCB vs GT Pitch Report: बेंगलुरु में बल्लेबाजों का होगा दबदबा या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल? जानें चिन्नास्वामी की पिच रिपोर्ट

RCB vs GT Pitch Report: आईपीएल के 34वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला हारने के बाद इस मैच में खेलने के लिए उतरेगी।

M Chinnaswamy Stadium- India TV Hindi
Image Source : AP चिन्नास्वामी स्टेडियम

RCB vs GT Pitch Report: IPL 2026 का 34वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बात करें तो उनकी टीम अभी तक 6 मैच खेलकर 4 में जीत दर्ज करने में कामयाब रही है। वहीं गुजरात टाइटंस की टीम भी 6 मैच खेलने में कामयाब रही है जिसमें से उन्हें 3 में जीत मिली है। दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला हारने के बाद इस मैच में खेलने उतरेगी। इस बीच हम आपको बताएंगे कि RCB vs GT मैच के दौरान बेंगलुरु की पिच का मिजाज कैसा रहेगा।

RCB vs GT: कैसा रहेगा चिन्नास्वामी की पिच का मिजाज?

चिन्नास्वामी में आम तौर पर बैटर-फ्रेंडली पिच देखने को मिलती है। इस मैदान की बाउंड्री काफी छोटी है, ऐसे में यहां बल्लेबाजी करना थोड़ा आसान होता है। इस मैदान पर अक्सर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलता है। दूसरी पारी में ओस आने की वजह से बाद में गेंदबाजी करनी वाली टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ा सकता है। चिन्नास्वामी में यह इस सीजन का आखिरी मैच है, पिछले चार मुकाबलों में यहां तीन बार टीमें चेज करते हुए जीती है। ऐसे में आज आरसीबी वर्सेस जीटी मैच में भी रजत पाटीदार और शुभमन गिल की नजरें टॉस जीतकर फील्डिंग करने पर होगी।

चिन्नास्वामी स्टेडियम का कैसा है आईपीएल में रिकॉर्ड?

चिन्नास्वामी स्टेडियम में अब तक आईपीएल के 104 मैच देखने को मिले हैं। जिसमें से पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 44 मैचों में बाजी मारी है, वहीं बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 56 मैचों में जीत दर्ज की है। टॉस जीतने वाली टीम ने 56 मैचों में बाजी मारी है, वहीं टॉस हारने वाली टीम 44 मैच जीतने में कामयाब हो पाई है। वहीं 4 मैच ऐसे हुए हैं जिसका कोई रिजल्ट नहीं निकला है। पहले बल्लेबाजी करते हुए यहां का औसत स्कोर 167 का है।

RCB vs GT मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु स्क्वॉड: विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम दार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल

गुजरात टाइटंस स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, मानव सुथार, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, इशांत शर्मा, जयंत यादव, ल्यूक वुड, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु, कॉनर एस्टरहुइजन

यह भी पढ़ें

IND vs SA: कितने बजे शुरू होगा भारत बनाम साउथ अफ्रीका अगला टी20 मैच, नोट कीजिए टाइम नहीं तो छूट जाएगा मुकाबला

IPL 2026 Prediction: क्या चिन्नास्वामी में फिर गरजेगा किंग कोहली का बल्ला? RCB vs GT में कौन जीतेगा आज का मुकाबला

Latest Cricket News