भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जा रही है। अब तक तीन मैच हो चुके हैं, अभी दो मैच बाकी हैं। अब चौथे मुकाबले की बारी है। इस मैच का समय यानी शुरू होने का वक्त नोट कर लीजिए, क्योंकि अगर समय पता नहीं होगा तो आपका मैच छूट भी सकता है। साथ ही हम आपको ये भी बताएंगे कि बचे हुए दोनों मैच कब और कहां खेले जाएंगे।
पहले तीन मैच हार चुकी है भारतीय महिला टीम
भारतीय महिला टीम हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में इस वक्त साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। सीरीज के तीन मैच हो चुके हैं और तीनों मैच गवां कर टीम इंडिया सीरीज हार चुकी है। सीरीज टी20 विश्व कप 2026 से पहले हो रही है, इसलिए बचे हुए दो मैच भी तैयारी के लिए काफी अहम होंगे। हालांकि पहले दो मैचों की तुलना में टीम इंडिया ने तीसरे मैच में बड़ा स्कोर किया था, बल्लेबाजी भी बेहतर हुई, लेकिन इसके बाद भी उसे हार का सामना करना पड़ा था। अब बचे मैचों में भारतीय टीम कैसा प्रदर्शन करती है, ये देखना होगा।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका चौथा टी20 मैच 25 अप्रैल को रात साढ़े बजे शुरू होगा
इस बीच चौथे मैच की बात की जाए तो अगला मुकाबला 25 अप्रैल यानी शनिवार को खेला जाएगा। ये मैच जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में होगा। सीरीज का तीसरा मैच भी यहीं खेला गया था। मैच भारतीय समय अनुसार रात साढ़े 9 बजे से शुरू होगा। साथ ही टॉस का वक्त नौ बजे का होगा। इस बात का ख्याल रखिएगा। अगर बाद में आप मैच देखने के लिए गए तो मैच छूट सकता है। अगर पूरा मुकाबला खेला गया तो करीब एक बजे तक चल सकता है। अगर आप मैच देखने के शौकीन हैं तो फिर आपकी नींद खराब होगी।
भारत बनाम साउथ अफ्रीका सीरीज का आखिरी मैच 27 अप्रैल की शाम को होगा
इसके बाद अगर पांचवें और आखिरी मैच की बात की जाए तो ये 27 अप्रैल दिन सोमवार को खेला जाएगा। ये मैच बेनोनी विलोमूर पार्क में खेला जाएगा। हालांकि ये मैच जल्दी शुरू हो जाएगा। आखिरी मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम साढ़े पांच बजे से शुरू हो जाएगा इससे आधे घंटे पहले यानी पांच बजे टॉस होगा। ये मैच नौ बजे तक खत्म हो जाएगा। उम्मीद की जानी चाहिए कि सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम कुछ बेहतर करेगी और टी20 विश्व कप की तैयारियों को देखते हुए अच्छे खेल का प्रदर्शन करेगी।
स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉट स्टार पर लाइव देख सकते हैं भारत बनाम साउथ अफ्रीका सीरीज के मैच
इसके बाद अगर मैच को लाइव देखने की बात की जाए तो इस सीरीज के टेलीकास्ट राइट्स भी स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं। अभी तक जो जानकारी है, उसके अनुसार भारत बनाम साउथ अफ्रीका महिला टी20 सीरीज के मैच स्टार स्पोर्ट्स 3 पर आएंगे। वहीं अगर आप मोबाइल पर मैच देखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको जियो हॉट स्टार जाना होगा।
भारत की महिला क्रिकेट टीम: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अनुष्का शर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेट कीपर), अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, श्री चरणी, भारती फुलमाली, उमा छेत्री, काश्वी गौतम, रेणुका सिंह ठाकुर।
साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम: लॉरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), सुने लुस, टैजमिन ब्रिट्स, एनेरी डेरकसेन, एनेके बॉश, क्लो ट्रायोन, नादिन डी क्लर्क, सिनालो जाफ्ता (विकेट कीपर), अयाबोंगा खाका, तुमी सेखुखुने, नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयांडा हलुबी, कायला रेनेके, टेबोगो माचेके, एलिज-मारी मार्क्स।
यह भी पढ़ें