1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Royal Riders Punjab vs India Tigers: चेतेश्वर पुजारा और रॉबिन उथप्पा दिखेंगे एक्शन में, कब-कहां और कैसे देखें मैच का सीधा प्रसारण

Royal Riders Punjab vs India Tigers: चेतेश्वर पुजारा और रॉबिन उथप्पा दिखेंगे एक्शन में, कब-कहां और कैसे देखें मैच का सीधा प्रसारण

LLC 2026: लीजेंड्स लीग क्रिकेट के सीजन का आगाज हो गया है, जिसमें दूसरे मुकाबले में रॉयल राइडर्स पंजाब और इंडिया टाइगर्स की टीम के बीच में भिड़ंत देखने को मिलेगी।

Cheteshwar Pujara- India TV Hindi
Image Source : PTI चेतेश्वर पुजारा

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2026 के सीजन की शुरुआत 11 मार्च को हल्द्वानी के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में इंडिया कैप्टन्स और मुंबई स्पार्टन्स के बीच में खेला गया। इस मैच को इंडिया कैप्टन्स की टीम ने 23 रनों से अपने नाम करने के साथ जीत से अपना आगाज किया है। अब इस सीजन के दूसरे मुकाबले में रॉयल राइडर्स पंजाब और इंडिया टाइगर्स की टीम के बीच में भिड़ंत होगी, जिसमें दोनों टीमों की नजरें जीत से शुरुआत करने पर रहने वाली हैं।

पुजारा, उथप्पा और गेल सहित कई बड़े खिलाड़ी दिखेंगे एक्शन में

रॉयल राइडर्स पंजाब और इंडिया टाइगर्स के बीच में खेले जाने वाले लीजेंड्स लीग क्रिकेट के दूसरे सीजन का दूसरा मुकाबला हल्द्वानी के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ही खेला जाएगा। दोनों टीमों के स्क्वाड को लेकर बात की जाए तो उसमें कई बड़े दिग्गज खिलाड़ियों के नाम देखने को मिलते हैं। इसमें इंडिया टाइगर्स के स्क्वाड को लेकर बात की जाए तो उसमें रॉबिन उथप्पा के अलावा क्रिस गेल, तिलकरत्ने दिलशान और अंबाती रायडू का नाम शामिल है। वहीं रॉयल राइडर्स पंजाब की टीम को लेकर बात की जाए तो उसमें चेतेश्वर पुजारा, ऋषि धवन और थिसारा परेरा का नाम शामिल है।

कब-कहां और कैसे देखें मुकाबले का सीधा प्रसारण

एलएलसी 2026 में रॉयल राइडर्स पंजाब और इंडिया टाइगर्स के बीच में खेले जाने वाले मुकाबले की शुरुआत को लेकर बात की जाए तो टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा, जबकि मुकाबला शाम 7:30 पर शुरू होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण टीवी पर भारतीय फैंस सोनी नेटवर्क पर देख सकते हैं, तो वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और फैनकोड की ऐप पर किया जाएगा, जिसमें लॉगिन कर फैंस मुकाबले का आनंद ले सकते हैं।

यहां पर देखिए दोनों टीमों का स्क्वाड

इंडिया टाइगर्स - क्रिस गेल, रॉबिन उथप्पा, तिलकरत्ने दिलशान, पवन नेगी, अमितोज सिंह, अकालंका गणेगामा, समित पटेल, शाहबाज नदीम, अंबाती रायडू, जीवन मेंडिस, मिलिंदा सिरिवर्दना, कुलदीप हुड्डा, थिलन तुषारा, अभिमन्यु मिथुन, शादाब जकाती, अबू नेचिम, किर्क एडवर्ड्स, कमाउ लेवरॉक, सुमित सिंह, अमित पौनीकर।

रॉयल राइडर्स पंजाब - चेतेश्वर पुजारा, थिसारा परेरा, ऋषि धवन, एंजेलो परेरा, चतुरंगा डी सिल्वा, ट्रेवोन ग्रिफिथ, सीकुगे प्रसन्ना, असगर अफगान, मार्क डानयाल, विलियम पर्किंस, अनुरीत सिंह, फरमान अहमद, अयान खान, एम.एस शहजाद, पवन सुयाल, सरुल कंवर, आफताब आलम, समीउल्लाह शिनवारी।

ये भी पढ़ें

हार्दिक पांड्या पर टी20 वर्ल्ड कप जीत के दौरान लगा तिरंगे के अपमान का आरोप, पुणे में शिकायत दर्ज की गई

मिडिल ईस्ट के हालात ने IPL फ्रेंचाइजियों की बढ़ाई चिंता, विदेशी खिलाड़ियों के जल्द जुड़ने पर गहराया सस्पेंस

Latest Cricket News