1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मिडिल ईस्ट के हालात ने IPL फ्रेंचाइजियों की बढ़ाई चिंता, विदेशी खिलाड़ियों के जल्द जुड़ने पर गहराया सस्पेंस

मिडिल ईस्ट के हालात ने IPL फ्रेंचाइजियों की बढ़ाई चिंता, विदेशी खिलाड़ियों के जल्द जुड़ने पर गहराया सस्पेंस

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Mar 12, 2026 09:08 am IST,  Updated : Mar 12, 2026 09:08 am IST

आईपीएल 2026 सीजन को लेकर बीसीसीआई की तरफ से 20 मार्च तक के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। वहीं मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के चलते विदेशी खिलाड़ियों का सीजन के आगाज होने से पहले उनकी फ्रेंचाइजियों से जुड़ने पर सस्पेंस अभी भी बना हुआ है।

Indian Premiar League- India TV Hindi
इंडियन प्रीमियर लीग Image Source : AP

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के शेड्यूल का इंतजार सभी फैंस काफी बेसब्री से कर रहे थे, जिसको लेकर बीसीसीआई की तरफ से शुरुआती 20 मैचों के शेड्यूल का ऐलान किया गया है, जिसमें पहला मुकाबला 28 मार्च को खेला जाएगा। इस बार सीजन का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, लेकिन इस मैच से कर्नाटक सरकार की तरफ से विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद ही मुकाबला कराने की अनुमति आने के बाद ही मुकाबले का आयोजन होगा। वहीं इसके अलावा जो सबसे बड़ी चिंता लगभग सभी फ्रेंचाइजियों को है वह यह कि मिडिल ईस्ट में मौजूदा हालात को देखते हुए विदेशी खिलाड़ियों का सीजन शुरू होने से पहले स्क्वाड के साथ जुड़ने का, जिसको लेकर अभी स्थिति पूरी तरह से साफ नहीं है।

उन्हें समय पर वापस भारत लाना मुश्किल काम होगा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीम का सफर काफी पहले खत्म हो गया था, लेकिन मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते उन्हें घर वापस लौटने में काफी समय लगा। इसी को लेकर समाचार एजेंसी पीटीआई को एक टीम के अधिकारी ने दिए अपने बयान में कहा कि वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों के जाने में काफी देर हो गई। उन्हें समय पर वापस भारत लाना मुश्किल काम होगा। साथ ही मिडिल ईस्ट में युद्ध की वजह से हवाई किराये में भी काफी बढ़ोतरी हो गई है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कासी विश्वनाथन ने दिए अपने बयान में इस बात का भरोसा जताया कि साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ी सीजन का पहला मुकाबले खेले जाने से पहले स्क्वाड के साथ जुड़ जाएंगे।

पहले फेज में 20 मैच 10 वेन्यू पर खेले जाएंगे

बीसीसीआई की तरफ से शुरुआती 20 मैचों के जो शेड्यूल का ऐलान किया गया है उसे 10 वेन्यू पर खेला जाएगा। इसमें बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी, न्यू चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद का स्टेडियम शामिल है। बीसीसीआई ने साथ ही ये भी जानकारी दी कि आरसीबी की टीम अपने 5 घरेलू मैच जहां बेंगलुरु में खेलेगी तो वहीं 2 मैच वह रायपुर के स्टेडियम में खेलेगी। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स की टीम तीन मुकाबले गुवाहटी के मैदान पर तो चार मैच जयपुर में खेलेगी। पहले 16 दिन के शेड्यूल में चार दिन ऐसे हैं जब डबल हेडर मुकाबले होंगे।

ये भी पढ़ें

आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान, 28 मार्च को पहला मुकाबला, चैंपियन RCB का किससे होगा मैच

पाकिस्तान की शर्मनाक हार पर आया कोच हेसन का बड़ा बयान, टीम की पोल खोलकर रख दी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल