Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान की शर्मनाक हार पर आया कोच हेसन का बड़ा बयान, टीम की पोल खोलकर रख दी

पाकिस्तान की शर्मनाक हार पर आया कोच हेसन का बड़ा बयान, टीम की पोल खोलकर रख दी

Written By: Vanson Soral @VansonSoral Published : Mar 11, 2026 11:52 pm IST, Updated : Mar 11, 2026 11:52 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच माइक हेसन ने बांग्लादेश दौरे पर मिली करारी शिकस्त को लेकर बड़ा बयान दिया है। पाकिस्तान की बैटिंग पहले ही मैच में बुरी तरह फ्लॉप रही।

PAK vs BAN- India TV Hindi
Image Source : AP पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश

बांग्लादेश के खिलाफ पहले ODI में पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और टीम सिर्फ 114 रन पर सिमट गई। इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान के मुख्य कोच माइक हेसन ने खुलकर माना कि उनकी टीम विपक्षी तेज गेंदबाजी के सामने पूरी तरह बेनकाब हो गई। T20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक अभियान के बाद पाकिस्तान की इस करारी शिकस्त ने एक बार फिर आलोचकों को टीम पर सवाल खड़े करने का मौका दे दिया है। बांग्लादेश दौरे पर पहले ही मैच में मिली इस हार ने टीम ही नहीं बल्कि कोचिंग स्टाफ पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पहले ODI में पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही और टीम बिना विकेट गंवाए 41 रन तक पहुंच गई थी। लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और स्कोर 82/9 हो गया।आखिरी विकेट के लिए फहीम अशरफ और अबरार अहमद ने 32 रन जोड़कर टीम को 100 रन के पार पहुंचाया, जिससे पाकिस्तान बड़ी शर्मिंदगी से बच गया।

नाहिद राणा की घातक गेंदबाजी

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उन्होंने शुरुआती पांच विकेट झटककर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। इसके बाद कप्तान मेहदी हसन मिराज ने तीन विकेट लेकर पाकिस्तान की वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। मैच के बाद पाकिस्तान टीम के कोच ने कहा कि यह काफी निराशाजनक बल्लेबाजी प्रदर्शन था। इसमें कोई शक नहीं है। सिर्फ युवा खिलाड़ी ही नहीं, पूरी टीम अच्छी गेंदबाजी के सामने बेनकाब हो गई। हमें बहुत जल्दी हालात बदलने होंगे। 

पिच का किया बचाव

दिलचस्प बात यह है कि पिछले साल T20 सीरीज के दौरान हेसन ने बांग्लादेश की धीमी और टर्न लेने वाली पिचों की आलोचना की थी। लेकिन इस बार उन्होंने साफ कहा कि मीरपुर की पिच में कोई समस्या नहीं थी। हेसन ने कहा कि पिच बिल्कुल ठीक थी। नाहिद राणा शानदार गेंदबाजी कर रहे थे। उनके आने से पहले हम ठीक चल रहे थे, लेकिन उन्होंने खेल बदल दिया। उनकी रफ्तार और उछाल के सामने हम वैसा जवाब नहीं दे पाए जैसा देना चाहिए था। तीन मैचों की इस ODI सीरीज में पाकिस्तान फिलहाल 0-1 से पीछे है। दूसरा मुकाबला 13 मार्च को खेला जाएगा, जहां मेहमान टीम के पास सीरीज में बने रहने के लिए जीत बेहद जरूरी होगी।

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement