1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच डरबन में खेला जाएगा पहला वनडे मैच, कब-कहां पर देखें LIVE टेलीकास्ट

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच डरबन में खेला जाएगा पहला वनडे मैच, कब-कहां पर देखें LIVE टेलीकास्ट

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Sep 24, 2026 09:42 am IST,  Updated : Sep 24, 2026 10:24 am IST

ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी साउथ अफ्रीका के दौरे पर है, जहां पर वह मेजबान टीम के खिलाफ 24 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, जिसका पहला मुकाबला डरबन के मैदान पर खेला जाएगा।

South Africa vs Australia- India TV Hindi
साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया Image Source : AP

साल 2027 में खेले जाने वाले वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए सभी टीमों ने अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया है, जिसमें इसी कड़ी में मौजूदा वनडे वर्ल्ड कप विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया तीन वनडे मैचों की द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिए साउथ अफ्रीका के दौरे पर पहुंचा है। इससे पहले कंगारू टीम ने जिम्बाब्वे में वनडे सीरीज खेली थी, जिसको वह जीतने में कामयाब रहे थे। अब तैयारी की अगली कड़ी में वह साउथ अफ्रीका के दौरे पर पहुंचे हैं, जहां पर उनको वनडे सीरीज के अलावा टेस्ट सीरीज भी मेजबान टीम के खिलाफ खेलनी है। वर्ल्ड क्रिकेट की दो मजबूत टीमों के बीच होने वाली इस वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 24 सितंबर को डरबन के स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण Eurosport पर किया जाएगा।

कब-कहां और कितने बजे से देखें पहला वनडे मैच लाइव

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जब भी मुकाबला खेला गया है तो दोनों टीमों के बीच काफी कड़ी टक्कर देखने को मिली है। अब इस वनडे सीरीज को लेकर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं। दोनों टीमों के बीच में सीरीज का पहला वनडे मैच डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से होगी। इस मैच का भारत में सीधा प्रसारण टीवी पर Eurosport चैनल पर किया जाएगा। वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर बात की जाए तो उसे भारतीय फैंस FanCode पर ऑनलाइन देख सकते हैं, जिसमें मोबाइल और अपने स्मार्ट टीवी पर फैनकोड की ऐप को डाउनलोड कर उसमें लॉगिन करने के साथ वह इस मैच का सीधी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

हेड टू हेड में लगभग बराबर है पलड़ा

वनडे फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें पलड़ा लगभग दोनों टीमों का बराबर देखने को मिलता है। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 113 वनडे मैच खेले गए हैं, जिसमें से अफ्रीकी टीम ने 57 मैचों को अपने नाम किया है तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम 52 मुकाबले जीतने में कामयाब रही है, जबकि तीन मैच टाई पर खत्म हुआ। वहीं ऑस्ट्रेलिया का साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनके घर पर रिकॉर्ड देखा जाए तो इसमें दोनों टीमों के बीच 51 मैच खेले गए हैं और उसमें साउथ अफ्रीका ने 28 जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 22 मैच जीते हैं तो वहीं एक मैच टाई रहा है।

ये भी पढ़ें

रूट ने 34 साल की उम्र में किया संन्यास का ऐलान, इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट से है खास रिश्ता

नीदरलैंड्स को मिला नया हेड कोच, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर एशले नोफ्के को सौंपी जिम्मेदारी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल