A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RR vs CSK, IPL 2026: सीएसके का कैसा है राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रिकॉर्ड? पिछले सीजन दोनों मैचों में मिली थी मात

RR vs CSK, IPL 2026: सीएसके का कैसा है राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रिकॉर्ड? पिछले सीजन दोनों मैचों में मिली थी मात

RR vs CSK: आईपीएल 2026 सीजन का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच में खेला जाएगा। दोनों टीमों का अभी तक एक-दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड लगभग बराबरी का देखने को मिला है।

Riyan Parag And Ruturaj Gaikwad- India TV Hindi
Image Source : AP रियान पराग और रुतुराज गायकवाड़

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से हो गया है, जिसमें तीसरा मुकाबला जिसको लेकर सभी की नजरें सबसे ज्यादा लगी हुई हैं, वह राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच में खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच ये मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जो राजस्थान रॉयल्स टीम का दूसरा होम ग्राउंड भी है। दोनों टीमों के स्क्वाड में पिछले सीजन के मुकाबले कुछ बड़े बदलाव भी हुए हैं, जिसमें रवींद्र जडेजा जो लंबे समय तक सीएसके का हिस्सा रहे वह राजस्थान रॉयल्स की तरफ से इस सीजन खेलते दिखेंगे। इसके अलावा दूसरा सबसे बड़ा नाम संजू सैमसन का है जो पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान थे, वह इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के स्क्वाड का हिस्सा हैं। ऐसे में हम आपको दोनों टीमों के बीच आईपीएल में हेड टू हेड रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं।

दोनों टीमों के बीच दिखी अब तक कड़ी टक्कर

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल के इतिहास में अभी तक के हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें दोनों के बीच में काफी कड़ी टक्कर देखने को मिली है। राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में अब तक आईपीएल में कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं, इसमें सीएसके की टीम ने 16 मैचों को अपने नाम किया है, तो वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम 15 मुकाबलों को जीतने में कामयाब रही है। राजस्थान के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा मुकाबले जीतने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के नाम पर है जिसमें उन्होंने कुल 17 मैच जीते हैं, ऐसे में अगर सीएसके इस मैच को जीतने में कामयाब रहती है तो वह आरसीबी के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी।

सीएसके को पिछले सीजन दोनों मैचों में मिली थी मात

आईपीएल 2025 के सीजन में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में दो बार भिड़ंत देखने को मिली थी, जिसमें दोनों ही मुकाबले राजस्थान की टीम जीतने में सफल रही थी। दोनों ही टीमों के बीच पिछले 10 मैचों का रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें साफतौर पर राजस्थान रॉयल्स का दबदबा देखने को मिलता है, जिसमें उन्होंने जहां कुल 8 मैचों को अपने नाम किया है तो वहीं सीएसके सिर्फ 2 मैच ही जीत सकी है। इसमें से एक मैच पिछले सीजन गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में भी हुआ था, जो राजस्थान की टीम ने 6 रनों से अपने नाम किया था।

ये भी पढ़ें

विराट कोहली ने मैच जिताने के बाद अनुष्का शर्मा को दी Flying Kiss, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये मोमेंट, देखें VIDEO

विराट कोहली ने SRH के खिलाफ मैच में लगाई रिकार्ड्स की झड़ी, सीजन के पहले ही मैच में किया बड़ा धमाका

Latest Cricket News