इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 16वें मुकाबले को लेकर सभी फैंस की नजरें टिकी हुई हैं, जिसमें अभी तक इस सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाली राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच में भिड़ंत देखने को मिलेगी। दोनों टीमों के बीच में ये मुकाबला गुवाहाटी बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अब तक इस सीजन में रियान पराग की कप्तानी में खेलते हुए कुल तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों को अपने नाम करने में कामयाब रही है। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम को लेकर बात की जाए तो उन्होंने 2 मैच खेले हैं और दोनों को एकतरफा अंदाज में अपने नाम पर किया है। ऐसे में अब इन दोनों टीमों के बीच में खेले जाने वाले इस मुकाबले पर सभी की नजरें रहेगी जिसमें किसी एक विजयी अभियान रुक जाएगा।
राजस्थान के खिलाफ आरसीबी का रहा थोड़ा पलड़ा भारी
आईपीएल के इतिहास में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें आरसीबी का पलड़ा थोड़ा भारी दिखा है। दोनों टीमों के बीच में अब तक इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में कुल 34 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 17 मैचों को अपने नाम किया है तो वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम 14 मैचों को जीतने में कामयाब रही है। इसके अलावा तीन मैच रद्द रहे हैं। पिछले आईपीएल सीजन में दोनों टीमों के बीच में दो बार भिड़ंत हुई थी जिसमें आरसीबी की टीम दोनों ही मैचों को अपने नाम करने में कामयाब रही थी। वहीं साल 2024 के आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आरसीबी के खिलाफ 2 मैच खेले थे और दोनों को अपने नाम किया था।
विराट कोहली और वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी नजरें
राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में होने वाले इस मुकाबले को लेकर बात की जाए तो इसमें सबसे ज्यादा नजरें जिन 2 प्लेयर्स पर रहने वाली हैं, वह विराट कोहली और वैभव सूर्यवंशी हैं। कोहली आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जिसमें उन्होंने 800 से ज्यादा रन इस टीम के खिलाफ बनाए हैं। वहीं वैभव सूर्यवंशी को लेकर बात की जाए तो वह इस मैच में किस तरह से आरसीबी टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का सामना करते हैं इस पर सभी की नजरें रहेंगी।
ये भी पढ़ें
फिन एलन का कैच आया विवादों के घेरे में, OUT या Not Out को लेकर छिड़ी बहस; देखें VIDEO
वैभव सूर्यवंशी ने पहले ही बुमराह को लेकर दिया था ऐलान, कहा - टेंशन मत लो, मैं देख लूंगा; देखें VIDEO
Latest Cricket News