1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी ने पहले ही बुमराह को लेकर दिया था ऐलान, कहा - टेंशन मत लो, मैं देख लूंगा; देखें VIDEO

वैभव सूर्यवंशी ने पहले ही बुमराह को लेकर दिया था ऐलान, कहा - टेंशन मत लो, मैं देख लूंगा; देखें VIDEO

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 09, 2026 06:37 pm IST,  Updated : Apr 09, 2026 06:37 pm IST

RR vs MI: राजस्थान रॉयल्स टीम के 15 साल के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह से मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में जसप्रीत बुमराह को छक्के लगाए थे, उसकी चर्चा अभी पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में देखने को मिल रही है। वहीं इसी बीच फ्रेंचाइजी ने वैभव का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

Vaibhav Suryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : AFP

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में अभी तक 14 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा किसी एक खिलाड़ी को लेकर देखने को मिल रही है तो वह राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 14 गेंदों में 39 रनों की धुआंधार पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने एक चौका और 5 छक्के लगाए थे। इसमें से 2 सिक्स वैभव सूर्यवंशी ने वर्ल्ड क्रिकेट के महान गेंदबाजों में शुमार किए जाने वाले जसप्रीत बुमराह को जड़े थे। इसके बाद से वैभव की प्रतिभा को लेकर सभी उनके कायल हो गए हैं। वहीं वैभव और बुमराह का मुकाबला पहली बार देखने के लिए सभी फैंस काफी बेसब्री से इंतजार भी कर रहे थे, जिसमें 15 साल के वैभव भारी पड़ते हुए साफतौर पर दिखाई दिए। अब राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने जसप्रीत बुमराह के खौफ को लेकर पहले ही बड़ा ऐलान कर दिया था।

आप उसका टेंशन मत लो, मैं देख लूंगा

राजस्थान रॉयल्स ने अब मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें वह प्रैक्टिस करने के लिए नेट्स की तरफ जा रहे हैं। इस वीडियो में कोई पीछे से वैभव सूर्यवंशी से बात कर रहा है और उनसे कह रहा है कि सामने वाली टीम में वर्ल्ड का बेस्ट बॉलर है, स्विंग का किंग। इसमें उस व्यक्ति का इशारा साफतौर पर जसप्रीत बुमराह को लेकर था। इसका जवाब देने में वैभव सूर्यवंशी ने बिल्कुल भी देरी नहीं लगाई और कहा कि आप उसका टेंशन मत लो, मैं देख लूंगा। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में वैभव ने कुछ ऐसा ही किया जिसमें उन्होंने बुमराह की 5 गेंदों का सामना किया और 2 छक्के लगाने के साथ 13 रन बनाने में कामयाब रहे।

अब आरसीबी के खिलाफ मैच में वैभव के प्रदर्शन पर नजरें

आईपीएल 2026 सीजन में अभी तक राजस्थान रॉयल्स की टीम ने कुल तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों को जीतने में कामयाब रहे हैं। अब उन्हें अपना अगला मैच 10 अप्रैल को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेलना है। इस मैच में सभी की नजरें दो खिलाड़ियों पर रहने वाली हैं, जिसमें एक नाम वैभव सूर्यवंशी का है तो वहीं दूसरा नाम विराट कोहली का है। ऐसे में इस मैच के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद लगाई जा सकती है।

ये भी पढ़ें

विराट कोहली का नाम सुनते ही भड़क गए बाबर आजम, ये ​गुस्से वाला VIDEO आपको भी हंसाएगा

'मेरे पास जीने के लिए सिर्फ 3-6 महीने बचे थे'; युवराज सिंह ने कैंसर से जूझने पर बताया डॉक्टर ने दिया था क्या जवाब

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल