1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली का नाम सुनते ही भड़क गए बाबर आजम, ये ​गुस्से वाला VIDEO आपको भी हंसाएगा

विराट कोहली का नाम सुनते ही भड़क गए बाबर आजम, ये ​गुस्से वाला VIDEO आपको भी हंसाएगा

 Published : Apr 09, 2026 10:36 am IST,  Updated : Apr 09, 2026 10:36 am IST

विराट कोहली की गिनती दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में होती है, लेकिन उनकी तुलना जबरदस्ती बाबर आजम से होती रहती है। इस बीच बाबर आजम बुधवार को विराट कोहली का नाम सुनते ही भड़क गए।

virat kohli and babar azam- India TV Hindi
विराट कोहली और बाबर आजम Image Source : AP-PTI

विराट कोहली भले ही आज की तारीख में केवल एक ही इंटरनेशनल फॉर्मेट खेल रहे हो, लेकिन इसके बाद भी उनकी गिनती दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों में होती है। वे टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कर चुके हैं और केवल वनडे खेलते हैं। इस बीच अक्सर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर ​आजम की तुलना विराट कोहली से होती ही रहती है। हालांकि ये गलत है, लेकिन पाकिस्तान अभी भी बाबर को कोहली के बराबर का मानता है। इस बीच एक बार फिर से ऐसा ही हुआ, जब कोहली की तारीफ हो गई, इस पर बाबर आजम बिफर पड़े। आपको इसका वीडियो जरूर देखना चाहिए। इसमें बाबर आजम गुस्से में नजर आ रहे हैं, लेकिन आपको ये वीडियो हंसा देगा। 

केवल 145 रनों का पीछा करने में आ गया बाबर आजम की टीम को पसीना

दरअसल इस वक्त पाकिस्तान में पीएसएल यानी पाकिस्तान सुपर लीग खेला जा रहा है। बाबर आजम इसमें पेशावर जाल्मी की कप्तानी कर रहे हैं। बुधवार को पेशावर और हैदराबाद के बीच मैच खेला गया। केवल 145 रनों का पीछा करने उतरी पेशावर ने आखिरी ओवर में जाकर मैच अपने नाम किया। यानी किसी तरह मैच जीत लिया। बाबर आजम ने ठीकठाक बल्लेबाजी की, लेकिन इससे पहले कि मैच खत्म हो पाता, बाबर आउट हो गए। इसी बात को लेकर मैच के बाद एक सवाल बाबर ​से किया गया, जिस पर बाबर भड़क गए। 

बाबर आजम ने 37 बॉल पर बनाए 43 रन

जब इस मैच में पेशावर की टीम रनों का पीछा करने आई तो बाबर आजम ओपनिंग पर आए। वे चूंकि कप्तान हैं तो कुछ भी कर सकत हैं। ओपनिंग करते हुए बाबर ने 37 बॉल पर 43 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से छक्का तो एक भी नहीं आया, लेकिन चार चौके उन्होंने जरूर लगाए। जब टीम केवल 145 रनों का ही पीछा कर रही हो तो बाबर की जिम्मेदारी थी कि वे मैच खत्म करके आते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

विराट कोहली का नाम आते ही क्यों गुस्सा गए बाबर आजम

कप्तान बाबर आजम 15वें ओवर में उस वक्त आउट हो गए, जब टीम का स्कोर 116 रन ही था। इसी को लेकर उनसे सवाल कर लिया गया। पत्रकार ने कहा कि विराट कोहली भी आपके जैसे ही शॉट ऑफ गेम खेलते हैं, लेकिन वे मैच फिनिश करते हैं जो आप नहीं कर पाते। लोग उनकी तुलना आपसे करते हैं, इस तुलना पर आपके क्या विचार हैं। इस पर बाबर आजम नाराज हो गए और बोले कि इन बातों को अपने तक ही रहने दें। तुलना बंद करें और आगे बढ़ें। यह आपकी गलतफहमी है कि मैंने मैच ​फिनिश नहीं किए हैं। बाबर बोले कि उनकी कोशिश मैच खत्म करने की होती है और कई बार उन्होंने ये किया भी है। 

सवाल भी गलत और जवाब तो गलत है ही

इस बीच एक बात पर आपको गौर करना चाहिए, पत्रकार ने कहा कि विराट कोहली आपके जैसे खेलते हैं, जो कि गलत है। दरअसल बाबर आजम विराट कोहली की तरह खेलने की कोशिश करते हैं, जिसमें वे नाकाम रहते हैं। साथ ही बाबर आजम लगातार अपने स्ट्राइक रेट को लेकर सवालों के घेरे में रहते हैं। खैर इस वीडियो को देखिए और आनंद लीजिए। 

यह भी पढ़ें 

ODI World Cup 2027: विश्व कप में एंट्री को लेकर फंसा पेच, कौन सी 4 टीमें निकल गई आगे

शुभमन गिल ने बता दी विरोधी टीम की चूक, आखिरी बॉल से पहले क्या बनी रणनीति

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल