वनडे विश्व कप 2027 की तैयारी इस वक्त जोरों पर है। वैसे तो अभी इसमें वक्त है, लेकिन कौन कौन सी टीमें इसका हिस्सा होंगी, इसको लेकर जोरआजमाश जारी है। पहले उन टीमों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉप 8 में होंगी, लेकिन बाकी टीमों के फैसले के लिए इस वक्त टूर्नामेंट खेला जा रहा है। इसमें मेजबान देश की बुरी तरह से फंस गया है। अब वो चार टीमें कौन सी हैं, जो इस टूर्नामेंट की अंक तालिका में टॉप 4 में चल रही हैं।
नामीबिया को आईसीसी विश्व कप 2027 में क्यों नहीं मिली डायरेक्ट एंट्री
अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप के लिए इस वक्त लीग 2 खेली जा रही है। इसमें आठ टीमें खेल रही हैं। वैसे तो सभी टीमें इस कोशिश में हैं कि वे अगले राउंड में जाएं, लेकिन सभी की नजर नामीबिया पर है। क्योंकि वो वनडे विश्व कप की मेजबान भी है। नामीबिया की टीम चुंकि आईसीसी की फुल मैंबर नहीं है, केवल एसोसिएट मैंबर है, इसलिए उसे डायरेक्ट क्वालीफिकेशन नहीं मिला है, बल्कि क्वालीफायर खेलकर आना पड़ रहा है। लीग 2 की मौजूदा अंक तालिका को देखें तो इस तरह से नामीबिया का अगले राउंड में जाना करीब करीब संभव टाइप है।
आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 प्वाइंट्स टेबल अपडेट
आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 की अंक तालिका में अभी यूएसए यानी अमेरिका की टीम 36 अंक लेकर पहले नंबर की कुर्सी पर काबिज है। स्कॉटलैंड के पास 32 अंक हैं और टीम दूसरे नंबर पर है। ओमान की टीम 29 अंक लेकर तीसरे और नीदरलैंड्स की टीम 28 अंक लेकर चौथे नंबर पर आती है। बात अगर नामीबिया की करें तो आठ टीमों में वो छठे स्थान पर है। अगर नामीबिया की टीम टॉप 4 में नहीं पहुंची तो फिर उसे मुश्किल राउंड से गुजरना होगा। नामीबिया के इस वक्त केवल 20 अंक हैं।
यूएसए और स्कॉटलैंड का अगले राउंड में जाना करीब करीब पक्का
इस बीच यूएसए यानी अमेरिका और स्कॉटलैंड की स्थिति काफी अच्छी है। वे अगले टॉप 2 में रहते हुए अगले राउंड में जाते हुए नजर आ रहे हैं। ओमान तीसरे और नीदरलैंड्स चौथे नंबर पर है, यहीं पर असली लड़ाई है। नामीबिया को अभी यहां से दस मैच और खेलने हैं। यानी अगर टीम यहां से अपने सारे मैच जीतती चली जाती है तो भी उसके 40 ही अंक हो पाएंगे। ओमान ने पिछले दिनों अच्छा प्रदर्शन किया है। ओमान ने बैक टू बैक दो बार नामीबिया को पीटा है और इसके बाद स्कॉटलैंड को भी करा दिया है। जहां एक ओर नामीबिया को अपने सारे मैच जीतने होंगे, वहीं ओमान की टीम अगर बचे हुए चार से पांच मैच भी जीत जाती है फिर नामीबिया के लिए मुश्किल और बढ़ेगी। नामीबिया की टीम अब 10 अप्रैल को ओमान से भिड़ेगी, वहीं 12 अप्रैल को उसका अगला मैच स्कॉटलैंड से होगा। अगर ये मैच नामीबिया की टीम हारी तो फिर टॉप 4 में जाने का सपना पूरी तरह से ध्वस्त हो जाएगा।
नामीबिया के लिए बढ़ने वाली हैं और भी ज्यादा मुश्किलें
हालांकि अच्छी और राहत की बात ये है कि अगर नामीबिया की टीम यहां पर टॉप 4 में नहीं पहुंच पाती है तो भी उसके रास्ते वनडे विश्व कप खेलने के बंद नहीं होंगे। उसे क्वालीफायर प्लेऑफ खेलकर आना होगा। हालांकि ये रास्ता और भी ज्यादा मुश्किल होने वाला है। यानी कुल मिलाकर मामला फंसता हुआ नजर आ रहा है। देखना होगा कि बचे हुए 2 मैचों में नामीबिया की टीम कैसा प्रदर्शन करती है, उसके बाद ही आगे की बात तय होगी।
यह भी पढ़ें
ODI World Cup 2027: कब फाइनल होंगे विश्व कप खेलने वाली टीमों के नाम, ICC Rankings से सीधी एंट्री
आश्चर्यजनक किन्तु सत्य: एक साथ खेले 90 टेस्ट, लेकिन कभी नहीं की साथ बल्लेबाजी