1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. RR vs RCB: गुवाहटी में क्या बारिश बनेगी विलेन? जानें मुकाबले के दौरान कैसा रहेगा मौसम का हाल

RR vs RCB: गुवाहटी में क्या बारिश बनेगी विलेन? जानें मुकाबले के दौरान कैसा रहेगा मौसम का हाल

RR vs RCB: गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 सीजन का 16वां लीग मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच में खेला जाएगा, जिसमें सभी की नजरें सबसे ज्यादा मौसम को लेकर टिकी रहने वाली हैं।

RR vs RCB Match Weather Report- India TV Hindi
Image Source : PTI राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वेदर रिपोर्ट

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 16वां मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों का अभी तक आईपीएल के इस सीजन में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जहां तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों को अपने नाम करने में कामयाब रही है। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम ने भी इस सीजन में अब तक 2 मुकाबले खेले हैं और दोनों को एकतरफा तरीके से अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं। ऐसे में दोनों टीमों के बीच होने वाले इस मुकाबले के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद की जा सकती है, जिसमें सभी की नजरें गुवाहाटी के मौसम को लेकर भी टिकी रहने वाली हैं।

मुकाबले के दौरान ऐसा रहेगा मौसम का हाल

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मुकाबले के दौरान मौसम को लेकर बात की जाए तो उसमें बारिश होने की संभावना काफी कम जताई जा रही है। यहां पर पिछला मैच 7 अप्रैल को राजस्थान और मुंबई की टीम के बीच में खेला गया था, जो बारिश के खलल की वजह से 11-11 ओवर्स का ही हो सका था। ऐसे में अब राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मुकाबले के दौरान एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार गुवाहाटी में शाम 7 बजे से बारिश होने की संभावना 10 से 15 फीसदी ही जताई गई है। ऐसे में इस मुकाबले में पूरे 20-20 ओवर्स होने की पूरी संभावना है। वहीं तापमान को लेकर बात की जाए तो दिन के समय ये जहां 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच में रह सकता है तो वहीं मैच के दौरान इसके 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वहीं खिलाड़ियों के लिए उमस एक बड़ी चुनौती रहने वाली है, जो 70 से 85 फीसदी तक रह सकती है।

अब तक दोनों टीमों के बीच दिखी है कांटे की टक्कर

आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच में अभी तक काफी कांटे की टक्कर देखने को मिली है, जिसमें राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी के बीच कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से आरसीबी 17 को जीतने में सफल रही तो वहीं राजस्थान ने 14 मैचों को अपने नाम किया है। इसके अलावा तीन मुकाबले रद्द रहे हैं। वहीं साल 2023 के आईपीएल सीजन से दोनों टीमों के बीच में खेले गए कुल 6 मुकाबलों में आरसीबी 4 मैचों को जीतने में कामयाब रही है।

ये भी पढ़ें

RR vs RCB Head To Head: किस टीम का रुकेगा विजयी अभियान, राजस्थान और आरसीबी के बीच अब तक रहा ऐसा रिकॉर्ड

RR vs RCB: कौन सी टीम जीतेगी आज का मुकाबला, दोनों के बीच होगी कड़ाकेदार जंग

Latest Cricket News