A
Hindi News खेल क्रिकेट संजू सैमसन के हाथ नहीं आया मौका, CSK ने इस खिलाड़ी को बना दिया कप्तान; हो गया बड़ा ऐलान

संजू सैमसन के हाथ नहीं आया मौका, CSK ने इस खिलाड़ी को बना दिया कप्तान; हो गया बड़ा ऐलान

आईपीएल 2026 के रिटेंशन के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने नए कप्तान का ऐलान किया है। पिछले सीजन कुछ मैचों में महेंद्र सिंह धोनी ने CSK के लिए कप्तानी की थी।

ruturaj gaikwad- India TV Hindi Image Source : AP रुतुराज गायकवाड़

आईपीएल 2026 का रिटेंशन पूरा हो चुका है और सभी टीमों ने अपने द्वारा रिटेन और रिलीज किए गए प्लेयर्स की लिस्ट जारी कर दी है। अब इसके तुरंत बाद ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आगामी सीजन के लिए अपने कप्तान का ऐलान किया है और यह बड़ी जिम्मेदारी रुतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई है। वह पहले भी CSK के लिए कप्तानी की भूमिका निभा चुके हैं।

ट्रेड के जरिए संजू सैमसन की हुई CSK की टीम में एंट्री

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने रवींद्र जडेजा और सैम करन के बदले स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की अपने स्क्वाड में एंट्री करवाई थी। ऐसे में सभी को लगा कि चेन्नई की टीम ने उन्हें कप्तान बना सकती है। वह राजस्थान रॉयल्स के लिए साल 2021 से 2024 तक कप्तानी कर चुके थे और उनकी कप्तानी में राजस्थान ने आईपीएल 2022 के फाइनल में जगह बनाई थी, जहां राजस्थान को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा था।

पिछले सीजन चोटिल हो गए रुतुराज गायकवाड़

पिछले सीजन जब रुतुराज गायकवाड़ चोटिल होकर बाहर हो गए थे, तो कप्तानी की भूमिका दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी ने निभाई थी। धोनी की उम्र 43 साल हो चुकी है। ऐसे में संजू को कप्तानी मिलने की संभावना नजर आ रही थी। अब चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी की तरफ से सभी कयासों पर पूर्ण विराम लगाया जा चुका है और उन्होंने गायकवाड़ को अपना कप्तान घोषित किया है।

CSK के लिए 19 मैचों में रुतुराज ने की कप्तानी

रुतुराज गायकवाड़ ने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए अभी तक आईपीएल में कुल 19 मुकाबलों में कप्तानी की है, जिसमें से 8 में टीम को जीत मिली है। वहीं 11 मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा। अब आगामी सीजन वह CSK की टीम को खिताब दिलाने की कोशिश करेंगे।

CSK ने IPL 2025 में किया खराब प्रदर्शन

चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। लेकिन टीम गुजरे सीजन अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई। टीम ने कुल 14 मुकाबले खेले थे, जिसमें से सिर्फ चार में जीत दर्ज की थी। इसके अलावा 10 में उसे हार का मुंह देखना पड़ा था। 8 अंकों के साथ उसका नेट रन रेट माइनस 0.647 रहा था।

यह भी पढ़ें:

मुंबई इंडियंस ने इन खिलाड़ियों को दिखाया बाहर का रास्ता, IPL 2026 के लिए पूरी तरह से बदलेगी टीम

IPL 2026 Retention Live: सामने आई रिटेंशन की लिस्ट, इन प्लेयर्स को किया गया रिटेन और रिलीज

Latest Cricket News