A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस बल्लेबाज ने भी ठोक दिया धमाकेदार शतक, क्या अभी भी BCCI करेगा इग्नोर

इस बल्लेबाज ने भी ठोक दिया धमाकेदार शतक, क्या अभी भी BCCI करेगा इग्नोर

​विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तराखंड के खिलाफ महाराष्ट्र के कप्तान रुतुराज गायकवाड ने शानदार सेंचुरी ठोकने में कामयाबी हासिल की है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी वनडे में उन्होंने शतक लगाया था।

ruturaj gaikwad- India TV Hindi
Image Source : AP रुतुराज गायकवाड

Ruturaj Gaikwad Vijay Hazare Century: इस वक्त विजय हजारे ट्रॉफी में भारतीय खिलाड़ी जबरदस्त खेल दिखा रहे हैं। इस दौरान प्लेयर्स के पास मौका है कि वे डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा खेल दिखा कर अपनी जगह टीम इंडिया में पक्की करें। इसी कड़ी में अब रुतुराज गायकवाड ने भी बढ़िया खेल​ दिखाते हुए सेंचुरी ठोकने का काम किया है। गायकवाड जब क्रीज पर आए तो टीम संकट में थी, लेकिन उन्होंने कमाल का ​खेल दिखाते हुए अपनी टीम को बड़ा स्कोर बनाने में मदद की। 

गायकवाड ने खेली 124 रनों की पारी

विजय हजारे ट्रॉफी में महाराष्ट्र का मुकाबला उत्तराखंड से हो रहा है। इसमें महाराष्ट्र की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी। टीम एक वक्त पर केवल 50 रन के स्कोर पर अपने तीन अहम विकेट गवां चुकी थी। तब कप्तान रुतुराज गायकवाड नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए आए। गायकवाड ने शानदार खेल दिखाते हुए अपनी सेंचुरी पूरी की और टीम को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर कर दिया। गायकवाड ने आउट होने से पहले 113 बॉल पर 124 रनों की पारी खेली। इसमें 12 चौके और तीन छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी की मदद से महाराष्ट्र ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 325 से भी अधिक रन बनाने में कामयाबी हा​सिल की।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में भी लगाई थी सेंचुरी

रुतुराज गायकवाड ने अब तक भारत के लिए केवल 9 ही वनडे मुकाबले खेले हैं। वे एक शानदार खिलाड़ी हैं, बावजूद इसके उन्हें बहुत कम मौके मिलते हैं। हाल ही में जब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही थी, तब उन्होंने रायपुर में 105 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। इसके बाद जब वे विजय हजारे में खेलने उतरे तो पहले तीन मैचों में उनके बल्ले से ज्यादा रन नहीं निकले, लेकिन उत्तराखंड के खिलाफ शतक ठोककर उन्होंने अपना जलवा दिखाया है। 

अब तक लिस्ट ए में ऐसा रहा है प्रदर्शन

लिस्ट ए ​​क्रिकेट में गायकवाड का ये 19वां शतक है। यहां उन्होंने 92 पारियां खेलकर 4800 से भी ज्यादा रन बनाए हैं। जहां उनका औसत 56.79 का है। जल्द ही भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान होना है। इसके लिए गायकवाड ने अपनी दावेदारी तो ठोक ही दी है, अब सेलेक्टर्स पर है कि वे उन्हें मौका देते हैं कि नहीं। साल खत्म होते होते गायकवाड के बल्ले से एक और बेहतरीन पारी आई है। 

यह भी पढ़ें 

अब ये खिलाड़ी भी खेलेंगे डोमेस्टिक क्रिकेट, इस दिन उतरेंगे शुभमन गिल और रवींद्र जडेजा

विराट कोहली साल 2026 में छुएंगे नया मुकाम, ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के तीसरे बल्लेबाज

Latest Cricket News