1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली साल 2026 में छुएंगे नया मुकाम, ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के तीसरे बल्लेबाज

विराट कोहली साल 2026 में छुएंगे नया मुकाम, ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के तीसरे बल्लेबाज

 Published : Dec 31, 2025 11:16 am IST,  Updated : Dec 31, 2025 11:16 am IST

विराट कोहली पर साल 2026 की शुरुआत से ही नजर रखी जाएगी, क्योंकि वे एक ऐतिहासिक मुकाम छूने के बिल्कुल करीब हैं। उम्मीद है कि जनवरी में ही वे इस छू लेंगे।

virat kohli- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : GETTY

Virat Kohli: साल 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम नए मिशन में जुटने जा रही है। इस साल का वैसे तो सबसे बड़ा इवेंट टी20 विश्व कप है, जो फरवरी से लेकर मार्च तक भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा, लेकिन सभी की नजर विराट कोहली पर रहने वाली है। कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से रिटायर हो चुके हैं और अब उनका पूरा फोकस वनडे पर है। साल की शुरुआत में ही विराट कोहली एक ऐसा मुकाम छू सकते हैं, जो काम अब तक दुनिया के केवल दो ही बल्लेबाज कर पाए हैं। वे तीसरे खिलाड़ी बनने के बिल्कुल करीब हैं। 

11 जनवरी को इंटरनेशनल मैच के लिए मैदान में उतरेंगे विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली 11 जनवरी को फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए मैदान में उतरेंगे। इसी दिन से भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आगाज होना है। वैसे तो सीरीज के लिए अभी तक भारतीय टीम का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि विराट कोहली तो टीम का हिस्सा होंगे ही। सीरीज में कुल मिलाकर तीन मुकाबले खेले जाएंगे। इसके बाद कोहली को कम से कम इंटरनेशनल क्रिकेट से लंबा आराम मिलेगा। इस बीच कोहली अभी इस सीरीज से पहले विजय हजारे ट्रॉफी का भी एक मुकाबला खेलते हुए नजर आएंगे। 

इंटरनेशनल ​क्रिकेट में विराट कोहली जल्द पूरे कर सकते हैं 28 हजार रन

विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 556 मुकाबले खेलकर 27975 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। वे तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे नंबर के बल्लेबाज हैं। विराट कोहली को अपने 28 हजार रन पूरे करने के लिए केवल 25 और रनों की जरूरत है। इतने रन बनाते ही वे इंटरनेशनल क्रिकेट में 28 हजार रन पूरे करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। 

कुमार संगकारा को भी कर सकते हैं पीछे 

इससे पहले केवल दो ही बल्लेबाज ऐसा काम कर पाए हैं। सचिन तेंदुलकर ने 664 इंटरनेशनल मैच खेलकर 34357 रन बनाए हैं। वे तो खैर बहुत आगे हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा हैं। उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में 594 मैच खेलकर 28016 रन बनाने में कामयाबी हासिल की है। उम्मीद है कि अगर कोहली का बल्ला चला तो इसी तीन मैचों की वनडे सीरीज में वे ना केवल 28 हजार रन पूरे कर लेंगे, बल्कि कुमार संगकारा को भी पीछे कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें 

दीप्ति शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप तैयारियों को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा - हमारा फोकस अभी उससे पहले हर मैच पर है

दिग्गज क्रिकेटर का दावा, 5वें टेस्ट के साथ खत्म हो जाएगा इस ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी का इंटरनेशनल करियर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल