Saturday, February 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दिग्गज क्रिकेटर का दावा, 5वें टेस्ट के साथ खत्म हो जाएगा इस ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी का इंटरनेशनल करियर

दिग्गज क्रिकेटर का दावा, 5वें टेस्ट के साथ खत्म हो जाएगा इस ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी का इंटरनेशनल करियर

Written By: Vanson Soral @VansonSoral Published : Dec 31, 2025 10:28 am IST, Updated : Dec 31, 2025 10:28 am IST

एशेज 2025-26 का 5वां और आखिरी टेस्ट मैच सिडनी में 4 जनवरी से खेला जाएगा। यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा के करियर का आखिरी टेस्ट मैच हो सकता है।

Usman Khwaja- India TV Hindi
Image Source : AP उस्मान ख्वाजा

AUS vs ENG, 5th Test: माइकल क्लार्क का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया का इंग्लैंड के खिलाफ होने वाला आगामी पांचवां एशेज टेस्ट उस्मान ख्वाजा के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला हो सकता है। उस्मान ख्वाजा एडिलेड और मेलबर्न में खेले गए पिछले दो टेस्ट में मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते नजर आए हैं और अब उनके टेस्ट भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। क्लार्क का मानना है कि ख्वाजा को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेले जाने वाले आखिरी टेस्ट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेना चाहिए। उन्होंने कोड स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा कि उन्हें लगता है कि यह उस्मान का विदाई टेस्ट मैच होगा। अगर उन्हें मेलबर्न के लिए चुना गया, तो फिर सिडनी के लिए भी चुना जाना स्वाभाविक है।

उस्मान लेंगे संन्यास?

क्लार्क ने आगे कहा कि उन्हें लगता है कि वह इस टेस्ट के बाद संन्यास ले लेंगे। ऑस्ट्रेलिया सीरीज जीतेगा। उम्मीद है कि वह बड़े स्कोर के साथ करियर का अंत करेंगे। वह चाहते हैं कि उस्मान SCG में शतक लगाएं और ऊंचे मुकाम पर विदा लें, क्योंकि बहुत कम खिलाड़ियों को ऐसा मौका मिलता है।

साल 2025 उस्मान ख्वाजा के लिए बहुत अच्छा नहीं रहा। उन्होंने 10 टेस्ट मैचों में 36.11 के औसत से 614 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। उन्होंने जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ 232 रन की शानदार पारी खेलकर साल की जोरदार शुरुआत की थी, लेकिन इसके बाद उन्हें अगला अर्धशतक लगाने के लिए पूरे 11 महीने इंतजार करना पड़ा, जो इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में आया।

हेड कोच की राय जुदा

ख्वाजा ने पर्थ में खेले गए एशेज के पहले टेस्ट में हिस्सा लिया था, लेकिन मैच के दौरान चोटिल हो गए। इसके चलते ट्रैविस हेड ने पारी की शुरुआत की और मैच जिताऊ पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को 1-0 की बढ़त दिलाई। ख्वाजा इसके बाद दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाए और वह एडिलेड टेस्ट से भी बाहर होने वाले थे, लेकिन स्टीव स्मिथ की आखिरी समय में हुई चोट के कारण उन्हें मिडिल ऑर्डर में खेलने का मौका मिला।

क्लार्क ने जहां सिडनी टेस्ट के बाद उस्मान ख्वाजा के रिटायरमेंट लेने की संभावना जताई है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड ने ख्वाजा के संन्यास की अटकलों को खारिज किया है। कोच ने कहा कि उस्मान ने रिटायरमेंट को लेकर कोई संकेत नहीं दिया है। उनके मुताबिक, ख्वाजा फिलहाल पूरी तरह टीम के लिए उपलब्ध हैं और उनका फोकस एशेज सीरीज पर बना हुआ है।

यह भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया के लिए आई बुरी खबर, 2 वर्ल्ड कप जीतने वाला दिग्गज क्रिकेटर अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग

दीप्ति शर्मा ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बन गई T20I की सबसे सफल गेंदबाज

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement