Saturday, February 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दीप्ति शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप तैयारियों को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा - हमारा फोकस अभी उससे पहले हर मैच पर है

दीप्ति शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप तैयारियों को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा - हमारा फोकस अभी उससे पहले हर मैच पर है

Written By: Abhishek Pandey @anupandey29 Published : Dec 31, 2025 10:38 am IST, Updated : Dec 31, 2025 10:38 am IST

INDW vs SLW: भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी दीप्ति शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की जिसमें वह अब महिला टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।

Deepti Sharma- India TV Hindi
Image Source : PTI दीप्ति शर्मा

भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी दीप्ति शर्मा के लिए साल 2025 बल्ले और गेंद दोनों से काफी शानदार रहा। दीप्ति ने जहां साल 2025 में खेले गए महिला वनडे वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को खिताब जिताने में अहम भूमिका अदा की तो वहीं उन्होंने प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी अपने नाम किया। वहीं दीप्ति ने साल 2025 का अंत भी एक बड़ी उपलब्धि के साथ किया जिसमें वह महिला टी20 इंटरनेशनल में अब सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज भी बन गई हैं। दीप्ति की अब नजरें साल 2026 में होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप को लेकर है, जिसकी तैयारियों को लेकर उनका बड़ा बयान भी सामने आया है।

अभी वर्ल्ड कप थोड़ा दूर है, हमारा ध्यान हर सीरीज और मैच पर

श्रीलंका महिला टीम के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के बाद दीप्ति शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने इस परफॉर्मेंस को लेकर कहा कि जब आप इस तरह की उपलब्धि को हासिल करती हैं तो आपको काफी अच्छा लगता है। मेरी कोशिश हमेशा ऐसी रहती है जिससे टीम का प्रदर्शन सुधर सके। हमारी टीम ने जिस तरह से इस सीरीज को 5-0 से अपने नाम किया है उसमें सभी का योगदान देखने को मिला है। ये अच्छी बात है कि हम वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली लय को टी20 सीरीज में भी कायम रखने में कामयाब रहे। अभी टी20 वर्ल्ड कप थोड़ा दूर है, जिसको लेकर अभी अधिक सोचना ठीक नहीं है। हमें पता है कि इसे जीतना हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य है लेकिन उससे पहले हमें जो भी मैच या सीरीज मिल रही हैं हमारा ध्यान उसे जीतने पर अधिक है। हमारी टीम में अब कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं जो काफी अच्छी बात है।

दीप्ति ने मेगन शुट्ट को छोड़ा है पीछे

महिला टी20 इंटरनेशनल में दीप्ति शर्मा के नाम अब 133 मुकाबलों में 19 के औसत से 152 विकेट दर्ज हैं, जिसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मेगन शुट्ट को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा किया है। वहीं टीम इंडिया टी20 इंटरनेशनल में तीसरी बार किसी सीरीज के सभी 5 मैच जीतने में कामयाब हो सकी। भारतीय टीम की खिलाड़ी अब महिला प्रीमियर लीग खेलने में व्यस्त हो जाएंगी जिसकी शुरुआत 9 जनवरी से होगी।

ये भी पढ़ें

दिग्गज क्रिकेटर का दावा, 5वें टेस्ट के साथ खत्म हो जाएगा इस ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी का इंटरनेशनल करियर

भारत से मिली हार तो छलका श्रीलंकाई कप्तान का दर्द, कहा - मुझे लगता है कि हम और बेहतर कर सकते थे

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement