1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पहले सेमीफाइनल के लिए क्या होगी साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI? टीम में हो सकते हैं तीन-तीन बदलाव

पहले सेमीफाइनल के लिए क्या होगी साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI? टीम में हो सकते हैं तीन-तीन बदलाव

ICC T20 World Cup 2026 का पहला सेमीफाइनल साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच 04 मार्च को ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका अपनी प्लेइंग XI में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है।

South Africa Cricket team- India TV Hindi
Image Source : AP साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब सेमीफाइनल और फाइनल के मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच 04 मार्च को खेला जाएगा। यह मुकाबला ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा और इसके लिए दोनों टीमें कोलकाता पहुंच गई हैं। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI में क्या होगी। इस बीच आपको बता दें कि इस बड़े मुकाबले के लिए साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI में कुछ बदलाव हो सकते हैं।

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में साउथ अफ्रीका ने बड़े प्लेयर्स को दिया था आराम

एडेन मार्करम की कप्तानी में साउथ अफ्रीका की टीम सुपर-8 राउंड के अपने आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे का सामना किया था। ये मुकाबला उनके लिए सेमीफाइनल क्वालिफिकेशन के नजरिए से कुछ खास मायने नहीं रखता था, ऐसे में उन्होंने उस मुकाबले में अपने कुछ बड़े खिलाड़ियों को रेस्ट देकर ऑलराउंडर जॉर्ज लिंडे, तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया और क्वेना मफाका को मौका दिया था। इन तीनों प्लेयर्स का प्रदर्शन उस मुकाबले में अच्छा रहा था।

जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में जॉर्ज लिंडे ने पहले बल्लेबाजी में 21 गेंदों पर नाबाद 30 रन बनाए थे और फिर बॉलिंग में उन्होंने 3 ओवर गेंदबाज़ी करके 22 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था। वहीं क्वेना मफाका ने अपने कोटे के 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट लिए और एनरिक नॉर्खिया ने 4 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट झटका। हालांकि इन सब के बावजूद इन तीन ही खिलाड़ियों को सेमीफाइनल मैच के प्लेइंग XI से बाहर किया जा सकता है।

इन प्लेयर्स को मिल सकता है मौका

न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के लिए साउथ अफ्रीका की टीम अपने मैच विनर प्लेयर को वापस टीम में शामिल कर सकती है। ये खिलाड़ी ऑलराउंडर मार्को यानसेन, तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा और दिग्गज स्पिनर केशव महाराज हैं। इन तीनों ही प्लेयर्स ने ग्रुप स्टेज और सुपर-8 स्टेज में साउथ अफ्रीका की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

मार्को यानसेन रहे हैं साउथ अफ्रीका के मैच विनर

बता दें कि मार्को यानसेन इस वर्ल्ड कप में अब तक 5 मैचों में 11 विकेट ले चुके हैं, वहीं वो अपनी बैटिंग और फील्डिंग से भी कभी भी मैच का रुख पलट सकते हैं। कगिसो रबाडा को लेकर बात करें तो उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 6 मैचों में 4 विकेट ही लिए हैं, लेकिन उनके पास इस फॉर्मेट में खेलने का काफी अनुभव मौजूद है। उनके नाम 78 T20I मैचों में 82 विकेट दर्ज हैं। इनके अलावा केशव महाराज ने मौजूदा वर्ल्ड कप में 5 मैचों में 5 विकेट झटके हैं, वो देश के लिए 48 मैचों में 48 विकेट चटका चुके हैं। उनके अनुभव को ध्यान में रखते हुए उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। अब देखना ये होगा कि सेमीफाइनल के लिए प्लेइंग XI में साउथ अफ्रीका की टीम मैनेजमेंट कितने बदलाव करती है।

यह भी पढ़ें:

'पाकिस्तानी खिलाड़ियो पर जुर्माना कम', अफरीदी की PCB से बड़ी मांग, कहा- सजा सख्त होनी चाहिए

UAE में बढ़ते तनाव का असर, इंग्लैंड लॉयन्स का दौरा रद्द, महिला टीम का ट्रेनिंग कैंप भी टला

Latest Cricket News